BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 18, 2024, 5:16 pm
BIG NEWS : मंदसौर का वाईडी नगर थाना क्षेत्र और पुरानी रंजिश, जब शादी में नाचने की बात पर हुई मामूली कहासुनी तो निकला चाकू, विवाद के तूल पकड़ते ही एक्शन में आई खाकी, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। शादी में नाचने की बात पर हुए विवाद में एक युवक पर चाकुओं से हमला करने के मामले में चार युवकों पर वाईडी नगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। घटना शनिवार-रविवार दरमियानी रत की है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो परिजन सोमवार को एसपी कार्यालय में शिकायत करने पहुंचे। वाईडी नगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अयोध्या बस्ती में रहने वाले हेमन्त पिता देवीलाल भोई (27) से शहर के भोईवाड़ा निवासी अर्जुन पिता दिलीप भोई से दो वर्ष पहले शादी में नाचने की बात पर विवाद हुआ था। दोनों परिवारों के बीच समझौता भी हो गया था। लेकिन रंजिश खत्म नहीं हुई।

आरोपियों ने चाकू से वार किया-
शनिवार-रविवार की दरमियानी रात आरोपी अर्जुन अपने साथी लखन भोई, विनोद भोई और महावीर भोई को लेकर अयोध्या बस्ती पहुंचा और फरियादी हेमन्त को मिलने बुलाया। जहां चारों आरोपियों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और चाकुओं से हमला कर दिया।

जांघ में चाकुओं से तीन वार किए-
परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और उपचार शुरू करवाया। फरियादी की जांघ में चाकुओं से तीन वार किए गए हैं। घायल का उपचार जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी व फरियादी के बीच शादी में नाचने की बात पर 2 वर्ष पूर्व विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर फरियादी व आरोपियों के बीच रंजिश चल रही थी।

एक कॉल आया और मिलने बुलाया-
फरियादी ने बताया कि वो घर पर था उसे एक कॉल आया और मिलने बुलाया। वहां 8-10 लड़के थे। उसके पहुंचते ही उन लड़कों ने उसके साथ शादी में नाचने वाली रंजिश को लेकर मारपीट की। लड़कों ने उसकी जांघ पर चाकुओं से तीन चार वार किए। मैने किसी तरह घरवालों को फोन किया। वे मुझे अस्पताल लेकर आए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE