BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : त्योहारों में मिठाई खरीदने से पहले हो.. <<     NEWS : पंचायत समिति सदस्य चुनाव, जिले की छह.. <<     BIG REPORT : पुलिस चौकी के सामने चेकिंग में व्यस्त.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य विभाग के कामकाज का होगा पूरा.. <<     BIG NEWS : शतरंज की चालों से निखर रही विद्यार्थियों.. <<     KHABAR : मनासा में ट्रैक्टर ने कार को मारी जोरदार.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : नीमच के व्यस्त चौराहे पर थम गई रफ्तार,.. <<     KHABAR : बुन्देली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज.. <<     REPORT : गरोठ में मिलावट के शक पर प्रशासन का बड़ा.. <<     BIG REPORT : अवैध मदिरा कारोबार के खिलाफ आबकारी.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय जावद में कलेक्टर.. <<     KHABAR : दोहरे हत्याकांड में खाकी की थ्योरी.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल की नई.. <<     KHABAR : बच्चों की सुरक्षा के लिए न्यायिक टीम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 18, 2024, 8:20 pm
BIG NEWS : जिले की नीमच सिटी थाना पुलिस और मुखबिर की पुख्ता सूचना, जब खाकी ने दी ग्राम खात्याखेड़ी के इस किसान के खेत में दबिश तो उड़ गए होश, अवैध रूप से हो रही थी अवैध मादक पदार्थ की खेती, कमल पाटीदार चढ़ा हत्थे, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मादक पदार्थ तस्करों के विरुध्द अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ गांजा की हरी पत्तीयाँ वजनी 2 किलो 200 ग्राम एवं अवैध मादक पदार्थ गांजे के हरे पौधे वजनी 17 किलो 500 ग्राम सहित 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना नीमच सिटी पुलिस को मिली सफलता।

पुलिस मुख्यालय भोपाल ‌द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुध्द प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक, जिला नीमच अंकित जायसवाल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसौदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक नीमच अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नीमच सिटी निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ तस्करों एवं नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कुल अवैध मादक पदार्थ गांजा की हरी पत्तीयों वजनी 2 किलो 200 ग्राम एवं अवैध मादक पदार्थ गांजे के हरे पौधे वजनी 17 किलो 500 ग्राम सहित 01 आरोपी को पकडने में थाना नीमच सिटी पुलिस को मिली सफलता प्राप्त की है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 18.11.2024 को थाना नीमच सिटी पर मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर ग्राम खात्या खेडी में कमल पाटीदार के खेत में दबिस दी जाकर आरोपी कमल पिता मोहनलाल जाति पाटीदार उम्र 44 साल निवासी ग्राम जावी पुलिस थाना नीमच सिटी जिला नीमच (म.प्र.) के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा की हरी पत्तीयों वजनी 2 कि. 200 ग्राम एवं अवैध मादक पदार्थ गांजे के हरे पौधे वजनी 17 किलो 500 ग्राम को एनडीपीएस एक्ट के अज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए आरोपी कमल पाटीदार निवासी ग्राम जावी पुलिस थाना नीमच सिटी जिला नीमच (म.प्र.) के कब्जे से जप्त कर मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी से जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थ गांजा के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

जप्त मश्रुका-
- अवैध मादक पदार्थ गांजा की हरी पत्तीयाँ वजनी 2 कि. 200 ग्राम
-अवैध मादक पदार्थ गांजे के हरे पौधे वजनी 17 किलो 500 ग्राम कुल किमती 394000/- लाख रुपये

सराहनीय कार्य- 
उक्त कार्य में पुलिस थाना नीमच सिटी टीम का सराहनीय योगदान रहा ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE