BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 21, 2024, 11:42 am
BIG NEWS : पटवारी कार्यालय के पास जमीन पर कब्जा करने की साजिश, राजस्व विभाग की नाक के नीचे हो रहा बड़ा खेल, भूमि को लेकर दो पक्षो में विवाद, पीड़ित ने लगाई एसपी से गुहार तो खाकी ने संभाला मोर्चा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र की डिकेन के अंतर्गत आनेवाले कंजार्डा चौराहा पर पटवारी कार्यालय के समीप बुधवार को बेशकीमती राजस्व जमीन पर कब्जा जमाने को लेकर दो पक्षो में विवाद हो गया।यहां उक्त जमीन पर कब्जे को लेकर एक पक्ष 50 से अधिक लोगो व जेसीपी लेकर पहुचा ओर दबंगाई तरीके से भूखण्ड पर जेसीपी चलाते हुए जमीन पर कब्जा जमाने का प्रयास किया जा रहा था।जिसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुची ओर भीड़ को तीतर बितर किया।

उक्त मामले को लेकर पीड़ित पक्ष एसपी कार्यालय पहुचा जहा उन्होंने एसपी के समक्ष एक शिकायती आवेदन प्रस्तुत किया जिसमे पीड़ित राधेश्या सेन,अशोक सेन,सुरेश चन्द्र सेन,विनोद सेन, दशरथ सेन प्रहलाद धाकड निवासी रामनगर डिकेन ने बताया कि वह सभी रामनगर सुठोली तह.जावद जिला नीमच के निवासी होकर उनके नाम से ग्राम डिकेन में जमीन जिसका सर्वे नम्बर 91, 92, 93 है जो कि ब्रहमपुरी डिकेन में स्थित थी जिसमें से एक बीघा जमीन सुभाष जैन को बेची दी थी परंतु उसकी राशि आज दिनांक तक सुभाष जेन द्वरा नहीं दी गई जिस कारण से हम लोगो ने उक्त जमीन का कब्जा हमारे पास ही रखा है उक्त जमीन को लेकर सुभाष जैन गुंडा गर्दी कर आय दिन विवाद कर जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहता है।ओर हमारी जमीन हडपना चाह ता है जिसकी शिकायत हम प्रार्थीगण द्वारा चोकी डिकेन पर की गई तथा उक्त जमीन का प्रकरण भी न्यायालय जावद में विचाराधीन है उक्त भूमि का सीमांकन बंटाकन नक्शा भी नहीं हुआ है बीती दिनांक 09/11/2024 को सुबह 6 से 7 बजे के करीब सुभाष जैन का पुत्र अश्विन जैन 15-20 लोगो को लेकर उक्त जमीन पर कब्जा करने पहुचे थे और पत्थर के खंभे लगा रहा तभी हम लोग भो वहां पहुंचे तो वो लोग वहां से चले गए।वही आज दिनांक 20/11/2024 को पुनः विपक्षीगण सुभाष जेन बाबु गुर्जर पिता काना गुर्जर,अन्ना गुर्जर पिता छोटूजी,भीमा गुर्जर,रंगा गुर्जर पिता गोपाल,अश्विन जैन पिता सुभाष जैन सभी एकमत होकर आए और हमारी जमीन पर जेसीबी से खड्डे खोद कर खंभे गाड दिये जिसकी सूचना हमारे द्वारा पुलिस चोकी डिकेन पर दी गई जिसपर पुलिस मोके पर पहुंची तो सभी विपक्षीगण से वहां से भाग निकले।दिए गए आवेदन में पीड़ित पक्ष ने उपरोक्त आरोपियो पर उचित व वैधानिक कारावाही की मांग की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE