BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 21, 2024, 6:54 pm
BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस और जलिया चैक पोस्ट, जब की नाकाबंदी तो स्कॉर्पियों से पहुंचे तस्कर, फिर जैसे ही अधिकारियों ने रोककर ली तलाशी तो माजरा देख उड़ गए होश, जानिये कितनी मात्रा में ले जा रहे थे अवैध मादक पदार्थ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए गुरुवार को जलिया चैक पोस्ट पर नाकाबंदी के दौरान एक स्कोर्पियों से 90 ग्राम अवैध एमडीएमए पाउडर व 50 ग्राम अफीम जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ कार्यवाही हेतू दिए गए निर्देश के क्रम में एएसपी सरिता सिह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्री लाल के निर्देशन एवं थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहैडा रामसुमेर पु.नि. के सुपरविजन में गुरुवार को गोकुल लाल डागी उप निरीक्षक मय जाप्ता हैड कानि हरविन्दर सिह, कानि. जगदीश, हेमन्त, विजय सिह, रामकेश व तेजराम जलिया चैक पोस्ट पर नाकाबन्दी की जा रही थी। नाकाबन्दी के दौरान एक स्कार्पियो आई, जिसको रूकवाने हेतु पुलिस जाप्ता ने बावर्दी हाथ का ईशारा किया तो स्कार्पियो कार के चालक ने कार की गति बढा नाकाबंदी स्थल से आगे निकल कर भागने का प्रयास किया। जिस पर नाकाबंदी हेतु लगाये गये, बैरियर को उक्त स्कार्पियो कार के आगे लगाकर स्कार्पियो को रोकी गयी।


स्कार्पियो की तलाशी ली गई तो उसमें 90 ग्राम अवैध एमडीएमए मौली पाउडर व 50 ग्राम अवैध अफीम मिली। उक्त अवैध एमडीएमए मौली पाउडर, अफीम व स्कोर्पियो को जब्त कर आरोपी जालौर जिले के पाच भादरा थाना भीनमाल निवासी 30 वर्षीय वीर सिह पुत्र जय सिह राजपुत व जालौर जिले के वेरा जालो तर सायला थाना सायला निवासी 35 वर्षीय कालुराम पुत्र नरसा राम कलबी को गिरफतार किया गया ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE