BREAKING NEWS
NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 22, 2024, 10:55 am
KHABAR : नूतन विद्यालय की छात्रा शिवानी शर्मा का अंडर 19 क्रिकेट टीम में चयन, नीमच जिले का बढ़ाया मान, ईष्ट मित्रों व परिजनों ने दी शुभकामनाएं, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है इन प्रतिभाओं को निखारने की। हालांकि बहुत सी प्रतिभाएं ऐसी भी हैं जो आर्थिक स्थिति और संसाधनों के अभाव के बीच खुद मेहनत कर बड़े मुकाम को हासिल कर रही है। ऐसा ही एक नाम नीमच नगर के प्रतिष्ठित नूतन विद्यालय की छात्रा शिवानी शर्मा का सूची में जुड़ गया है। महिला क्रिकेट में अपनी प्रतिभा के बल पर नीमच का नाम रौशन करने वाली नीमच की बेटी शिवानी शर्मा पिता शंभूलाल जी शर्मा का चयन अंडर-19 संभाग क्रिकेट टीम में हुआ है।

शिवानी की इस बेटी ने कड़ी मेहनत और लगन के साथ नूतन विद्यालय परिवार के सहयोग से मप्र की संभाग अंडर-19 क्रिकेट महिला टीम में शामिल होकर नीमच जिले का मान बढ़ाया है। शिवानी को शुरू से ही क्रिकेट खेल पसंद था और वह इंडिया टीम के लिए खेलने का सपना बचपन से ही देख रही हैं। इस सपने को पूरा करने वह कड़ी मेहनत और लगन से अपने क्रिकेट को और बेहतर करने का प्रयास कर रही है।

शिवानी के लगातार शानदार प्रदर्शन के चलते वह नीमच जिले की पहली महिला क्रिकेटर हैं जो वर्तमान में संभाग की टीम में शामिल हैं। शिवानी पिता शंभू लाल जी शर्मा ने बताया कि वह अपने पिता शम्भुलाल जी शर्मा के आशीर्वाद से और नूतन विद्यालय परिवार के सहयोग से वह उसने यह मुकाम हासिल किया है। संभाग की टीम में जगह मिलने के बाद खुशी का इजहार करते हुए शिवानी ने कहा कि मुझे खुशी है कि संभाग टीम में मुझे जगह मिली है। अपने बेहतर प्रदर्शन को जारी रखते हुए, मेरी सोच यह है कि आगामी दतिया में आयोजित टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूं। इससे पहले भी ट्रॉयल मैच के दौरान शिवानी ने ऑलराउंडर के रूप में बैटिंग और गेंदबाजी के माध्यम से काफी बेहतर प्रदर्शन किया। इसके बाद भी लगातार प्रैक्टिस के बल पर शिवानी शर्मा ने संभाग की टीम में जो जगह बनायी है, उससे नीमच वासियो में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है की हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि नीमच जिले की बेटी एक बड़े मंच पर क्रिकेट के माध्यम से नीमच जिले का नाम रौशन करेगी। वहीं शिवानी के माता-पिता ने भी इस सेलेक्शन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि हमें उम्मीद है कि शिवानी अपने बेहतर प्रदर्शन को बरकरार रखते हुए नगर का नाम रौशन करेगी। उन्होंने बताया कि वह इंडिया टीम के लिए खेलना चाहती हैं यही उसका सपना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE