मंदसौर। पुलिस ने एसपी अभिषेक आनंद के निर्देशन में गुरुवार को दलोदा में बड़ी कार्रवाई करते हुए जुए के खेल का पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई में कुल 40,500 रुपये की नगदी जप्त की गई। पुलिस ने मौके पर से 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जबकि 2 आरोपी फरार हो गए।

गिरफ्तार आरोपी-
गगन पिता शंकरलाल वर्मा (उम्र 26 वर्ष), निवासी सीतामऊ।
अर्जुन पिता बाबूलाल पाटीदार (उम्र 31 वर्ष), निवासी झावल।
पियूष पिता विनोद कुमार माहेश्वरी (उम्र 36 वर्ष), निवासी कुम्हारवाड़ा, दलोदा।
कन्हैयालाल पिता शिवनारायण पाटीदार (उम्र 38 वर्ष), निवासी चिरोला खाचरोद।
राकेश पिता जानकीलाल माहेश्वरी (उम्र 32 वर्ष), निवासी सीतामऊ फाटक।
कैलाश पिता जादुराम द्रविड (उम्र 42 वर्ष), निवासी सेमलिया (काजी)।

फरार आरोपी-
दीपक पिता शंकरलाल पोरवाल, निवासी स्टेशन रोड, दलोदा।
लक्ष्मीनारायण पिता शिवनारायण पाटीदार, निवासी रिछालालमुहा।
पुलिस की इस कार्रवाई से सटोरियों में हड़कम मच गया। मामले की विस्तृत जांच जारी है और फरार आरोपियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
