नीमच। हमेशा सुखिर्यों में रहने वाली नगर पालिका एक बार फिर चर्चाओं में आ गई। इस बार नगर पालिका पार्षद प्रतिनिधि के द्वारा रिश्वत लेने के मामले में सुर्खियों में आई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका की कांग्रेस पार्षद रानी बी मसूदी के प्रतिनिधि साबिर मसूदी ने शोरूम निर्माण में एमओएस का उल्लंघन में कार्रवाई नहीं करने की एवज में करीब 1.25 लाख रूपये की मांग की थी। जिसके बाद पीड़ित नकुल जैन पिता नंदकुमार जैन निवासी राजस्व कॉलोनी ने लोकायुक्त को शिकायत की थी। शिकायत के बाद एक्शन में अधिकारियों ने आज 23 नवंबर 2024 को पार्षद प्रतिनिधि साबिर मसूदी को रिश्वत की राशि के साथ रंगे हाथों पकड़ा है। साबिर मसूदी एवं पार्षद रानी बी मसूदी के विरुद्ध धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संसोधन 2018 ) के अधीन प्रकरण दर्ज क़र विवेचना में लिया गया। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक हितेश लालावत, आरक्षक इसरार, श्याम शर्मा, उमेश जाटव, संदीप कदम सहित 10 सदस्यों की टीम शामिल है।
