BREAKING NEWS
REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 23, 2024, 5:05 pm
KHABAR : स्कूल नेशनल तैराकी में नीमच के 11 खिलाड़ी, स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब का ऐतिहासिक रहा रिजल्ट, ईष्ट मित्रों व परिजनों ने दी शुभकामनाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। 68 वीं राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता राजकोट गुजरात हेतु नीमच से नपा पूल कोच आयुष गौड़ के नेतृत्व अब तक की सबसे बड़ी राष्ट्रीय टीम को लेकर हुए रवाना। स्टार प्लेयर और नेशनल पदक विजेता सिद्धान्त सिंह जादोन, केवी नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट कनकश्री धारवाल, पंख अवार्डी स्तुति अग्रवाल, नीमच 2024 स्टार प्लयेर एवं फर्स्ट टाइम नेशनल टीम हेतु चयनित आरव शर्मा, पृथ्वी राज हरोड, आयुष शर्मा, वनिष्का चतुर्वेदी, प्रथा हरोड, इशिका फुलवारी एवं स्पोर्ट्स स्कूल दिल्ली से दिल्ली एनसीआर के खिलाड़ियों को पठकनी देते हुए मात्र 12 वर्षीय रुद्रांशी गहलोत व विकास जाटव ने भी राजधानी में नीमच का डंका बजाया एवं सभी खिलाड़ी नीमच के लिए दिखाएंगे अपना दम। 

वाटर स्पोर्ट्स मेंटर प्रभु मूलचंदानी व मोटिवेटर राकेश कोठारी ने बताया कि इस बार राष्ट्रीय स्तर पर अब तक की सबसे बड़ी टीम जहां किसान पुत्र से लेकर हर वर्ग के खिलाड़ी का रिजल्ट यह दर्शाता है कि नीमच का भविष्य तैराकी में उज्जवल है। जहां मूलतः नीमच के ही कोचेस आयुष गौड़, नीलेश घावरी, सुधा सोलंकी, अभिषेक अहीर व रोहित अहीर ने साबित किया की लगन हो तो रिजल्ट निकाला जा सकता है। सभी कोचेस एनआईएस (स्पोर्ट्स अथॉरटी ऑफ इंडिया) सर्टिफाइड कोच या बेहतरीन राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे है जो न पा कोच व प्रशासन द्वारा दी गई तमाम सुविधाओं की बदौलत आज नीमच के खिलाड़ी दिन प्रतिदिन बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब, जिला तैराकी संघ, नपा व पूल स्टॉफ ने सभी खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE