BREAKING NEWS
KHABAR : अंबेडकर मार्ग पर नपा ने हटाया दुकानों के.. <<     ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान में गरोठ.. <<     VIDEO NEWS:जंतर-मंतर का आंदोलन समाप्त,मांगों पर बनी.. <<     KHABAR : नीमच में पर्यटन विकास को नई गति देने की.. <<     BIG BREAKING : कॉकरोच जनता पार्टी बोली- आंदोलन खत्म,.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 173 ग्राम एमडी.. <<     KHABAR : फर्जी मेडिकल दस्तावेज बनाकर अंतरिम जमानत.. <<     पिपलियामंडी में सिस्टम फेल, जनता पास,खूनी.. <<     NEWS : एसपी धर्मेंद्र सिंह की पहल, जिलेभर के.. <<     NEWS : चार साल से फरार एनडीपीएस का वांछित आरोपी.. <<     "नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस का महाअभियान, जावरा.. <<     BIG NEWS : मैदान में गूंजेगा नशामुक्ति का संदेश,.. <<     KHABAR : गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के.. <<     जर्जर सिद्धेश्वर रोड को लेकर सड़क पर उतरे.. <<     पिपलियामंडी के डेफोडिल्स स्मार्ट स्कूल में.. <<     KHABAR : गरोठ के पावटी में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का.. <<     शाजापुर में NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : ड्रिप लगी, फिर भी दवा लेने पहुंचे मरीज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 24, 2024, 5:44 pm
BIG NEWS : फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर रतलाम के युवक को काल कर डिजिटल अरेस्ट का प्रयास, बैंक डिटेल्स, चेक बुक लेकर अकेले कमरे में आने को धमकाया, सायबर सेल से संपर्क करने पर युवक की काउंसलिंग कर दी समझाइश, पढ़े पवन कीधाकड़ की खबर 

Share On:-

रतलाम। रिटायर्ड कॉलोनी निवासी एक युवक के पास अनजान नंबर से कॉल आता है और कॉलर खुद को दिल्ली पुलिस अधिकारी बताकर युवक को कहते है कि आपके खाते में 80 लाख का इलीगल फंड आया है। आपके विरुद्ध धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया है। फर्जी पुलिस अधिकारी द्वारा युवक को हाउस अरेस्ट या डिजिटल अरेस्ट के नाम के नाम पर धमकाते हुए युवक से अपनी बैंक डिटेल्स और बैंक बैलेंस की जानकारी मांगी। युवक द्वारा खाते में 10 लाख रुपए होना फर्जी अधिकारियों को बताया। इस पर फर्जी पुलिस अधिकारी द्वारा युवक को बैंक डिटेल्स और चेक बुक लेकर एक कमरे में अकेले आने के लिए कहा गया। फर्जी पुलिस अधिकारी द्वारा युवक को कहा कि कारवाई के दौरान आप डिजिटल अरेस्ट रहेगे इसलिए कॉल डिसकनेक्ट नहीं कर सकते तथा किसी से संपर्क नहीं कर सकते। 

पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के मागदर्शन में सायबर सेल रतलाम द्वारा डिजिटल अरेस्ट जैसे सायबर फ्रॉड के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा पीड़ित व्यक्तियों के बारे में जानकारी मिलते ही पीड़ित से संपर्क कर हरसंभव मदद करने का प्रयास किया जा रहा है। उक्त घटना पर युवक ने समझदारी से काम लेते हुए अपने भाई को बताया फिर उसके भाई द्वारा सायबर सेल से संपर्क करने की सलाह दी गई। युवक द्वारा सायबर सेल से संपर्क किया। सायबर सेल रतलाम द्वारा युवक को बिना डरे फर्जी पुलिस अधिकारियों से कॉल डिस्कनेक्ट करने को कहा। तथा किसी भी प्रकार की सेंसेटिव इनफॉर्मेशन या बैंक डिटेल्स को शेयर नहीं करने को कहा तथा सुरक्षा के दृष्टिगत बैंक खाते को टेंपरेरी फ्रिज करवाने हेतु कहा गया। सायबर सेल की टीम उ नि राजा तिवारी, आर मयंक व्यास, आर विपुल भावसार द्वारा युवक की काउंसलिंग कर युवक के मन से डर निकलकर आजकल सायबर अपराधियों द्वारा किए जा रहे डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड के बारे में जागरूक किया गया। सायबर टीम द्वारा फर्जी मोबाइल नंबर की रिपोर्ट कर ब्लॉक करवाने की कारवाई की गई। रतलाम पुलिस द्वारा डिजिटल अरेस्ट से बचने के लिए एडवायजरी भी जारी की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE