BREAKING NEWS
NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 25, 2024, 11:38 am
KHABAR : मेनारिया दर्पण न्यास का प्रतिभा सम्मान समारोह भटेवर (राज) में संपन्न, समाज की प्रतिभाओं को किया सम्मानित, पढ़े मोहन नागदा की खबर

Share On:-

नीमच। 24 नवंबर 2024 को मेनारिया दर्पण न्यास का तेरहवां प्रतिभा सम्मान समारोह भटेवर के वेद प्रिया विद्यापीठ विद्यालय में आयोजित किया गया। इस समारोह में कुल 72 छात्र-छात्राओं को नकद पुरस्कार, प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया गया।

समारोह में 3 छात्र और 3 छात्राएं संस्कृत टॉपर, 22 छात्र और छात्राएं 10वीं के टॉपर, 11 छात्र-छात्राएं बायोलॉजी, 11 छात्र-छात्राएं गणित के टॉपर, 8 छात्र-छात्राएं भौतिक विज्ञान के टॉपर रहे। इसके अलावा 14 छात्रों को 12वीं कक्षा के विभिन्न विषयों के टॉपर के रूप में नकद पुरस्कार दिए गए।

इसके अलावा 11 छात्रों को उच्च शिक्षा में, 67 छात्रों को 10वीं में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने पर, 50 बच्चों को 12वीं में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने पर, 8 सहशैक्षिक कार्यों में उत्कृष्टता के लिए और 46 बच्चों को राज्यस्तरीय/राष्ट्रीयस्तरीय प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गणपत लाल  मेनारिया बांसड़ा, समारोह अध्यक्ष के रूप में खूबी लाल मेनारिया और विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय मेनारिया समाज के अध्यक्ष भंवर धीरज पानेरी , महामंत्री भरत धिनवा सहीत समाज के पदाधिकारी एवं समाजसेवियो ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का संबोधन दर्पण न्यास के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण  मेनारिया, ओंकारलाल  मेनारिया और भंवर धीरज पानेरी ने किया।

समारोह में नव निर्वाचित समाज के पदाधिकारी भी उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए समाज के मध्य प्रदेश एवं राजस्थान सहित200 गांवों से 800 लोगों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की।

कार्यक्रम की व्यवस्था में  रविशंकर  मेहता, ब्रजेश मेनारिया (मैनेजर , खेरमालिया), पूरण मेनारिया (गवार्डी), घनश्याम  मेनारिया, नितिन मेनारिया, संजय मेहता, मदन  मेनारिया सहित अन्य ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE