मुरैना। शहर की यादव कॉलोनी में रहने वाले मेहबूब खान का पूरा परिवार घर में ताला डालकर बीती रात बड़े भाई निज़ाम खान की बेटी की शादी में गोकुल गार्डन में गया हुआ था।मौका देखकर चोर गैंग ने महबूब खान के घर को निशाना बनाया और नशेनी लगाकर घर के अंदर प्रवेश कर गए ओर कमरे के दरवाजे खोलकर अलमारी में रखा डेढ़ लाख रुपये नगद,5 तोला सोना, 1 किलो चांदी सहित अन्य सामान समेट कर रफू चक्कर हो गए। जब देर रात महबूब खान अपने घर आया,तब उसने देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ है ओर अंदर जाकर देखा तो सभी दरवाजे खुले पड़े थे और अंदर सामान बिखरा पड़ा था।महबूब खान समझ गया चोरी हो गई है, उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर हंड्रेड डायल पुलिस मौके पर पहुंची। आज सुबह पीड़ित परिवार कोतवाली थाने पहुंचा उसके बाद कोतवाली पुलिस घटना स्थल पहुंची ओर पुलिस द्वारा निरीक्षण करने के बाद मामले की जांच की जा रही है। महबूब खान के अनुसार चोर गैंग लगभग 6 लाख रुपए का माल चोरी कर ले गए है।