मनासा। 24 नवंबर की रात साढ़े 8 बजे करीब कुकड़ेश्वर नगर के मंगल वाटिका के सामने मनासा-रामपुरा मार्ग पर किसी अज्ञात बोलेरो चालक ने पैदल टहल रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। घटना में कुकडेश्वर निवासी शांतिलाल चौधरी टेंट व्यवसाई घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें तेजगति से बोलेरा चालक ने पैदल टहल रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद भीड़ ने घायल व्यक्ति को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुकड़ेश्वर थाना पुलिस ने अज्ञात बोलेरो गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।