नीमच। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध प्रदेश व्यापी नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक जिला नीमच अंकित जायसवाल के निर्देशन में नवल सिंह सिसोदिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच, अभीषेक रंजन, अनु अधिकारी पुलिस जावद के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी रतनगढ़ बीएस गौरे के कुशल नेतृत्व में थाना रतनगढ़ पुलिस द्वारा 02 मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर 15 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 26.11.24 को पुलिस चौकी डीकेन थाना रतनगढ़ द्वारा मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए नीमच रतनगढ रोड जनकपुरा फंटे से आरोपी बूटा सिंह पिता मिल्खा सिंह सिख उम्र 44 साल जाति मजहबी सिख निवासी ग्राम गली नम्बर 4. एसएएस नगर, वार्ड नम्बर 12 मलोट थाना तह मलोट जिला मुख्तसर साहेब हामु शहरगढ़ ज्ञानसिंह बोदीवाला ग्राम पंचायत शहरगढ़ ज्ञानसिंह बोदीवाला, थाना, तह० मलोट जिला मुख्तसर साहेब पंजाब और परगीन्द्रर सिंह पिता कुलवन्त सिंह सीख उम्र 24 साल निवासी शहरगढ़ ज्ञानसिंह वाला ग्राम पंचायत शहरगढ़ ज्ञानसिंह बोदीवाला, थाना, तह मलोट जिला मुख्तसर साहेब पंजाब को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो विमल पान मसाला के बेग से कुल 15 किलोग्राम पीसा हुआ अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त कर धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

उक्त उल्लेखनीय कार्य में निरीक्षक बीएस गौर, पुलिस थाना रतनगढ़ व पुलिस चौकी डीकेन की टीम की सराहनीय व प्रशंसनीय भूमिका रही।