BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : त्योहारों में मिठाई खरीदने से पहले हो.. <<     NEWS : पंचायत समिति सदस्य चुनाव, जिले की छह.. <<     BIG REPORT : पुलिस चौकी के सामने चेकिंग में व्यस्त.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य विभाग के कामकाज का होगा पूरा.. <<     BIG NEWS : शतरंज की चालों से निखर रही विद्यार्थियों.. <<     KHABAR : मनासा में ट्रैक्टर ने कार को मारी जोरदार.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : नीमच के व्यस्त चौराहे पर थम गई रफ्तार,.. <<     KHABAR : बुन्देली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज.. <<     REPORT : गरोठ में मिलावट के शक पर प्रशासन का बड़ा.. <<     BIG REPORT : अवैध मदिरा कारोबार के खिलाफ आबकारी.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय जावद में कलेक्टर.. <<     KHABAR : दोहरे हत्याकांड में खाकी की थ्योरी.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल की नई.. <<     KHABAR : बच्चों की सुरक्षा के लिए न्यायिक टीम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 27, 2024, 3:39 pm
BIG NEWS : गंगरार थाना पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, कंटेनर में स्प्रिंग के कार्टुनों की आड़ में हो रही थी तस्करी, एक आरोपी चढ़ा हत्थे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अवैध शराब तस्करी के खिलाफ गंगरार थाना पुलिस ने बडी कार्यवाही करते हुए एक कंटेनर से स्प्रिंग के कार्टुनो की आड में छुपाकर परिवहन किये जा रही विभिन्न ब्राडं की अवैध शराब के कुल 243 कार्टुन जब्त कर कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्यवाही के तहत एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी गंगरार प्रभुलाल कुमावत के सुपरविजन में थानाधिकारी गंगरार लक्ष्मणलाल डांगी पु.नि. व पुलिस जाप्ता एएसआई शिवलाल, हैड कानि. प्रमोद कुमार, कानि. रोहिताश, गणपत, हरभान सिंह, मनोज कुमार व भेरूलाल द्वारा हाईवे रोड पर नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दोरान एक संदिग्ध कंटेनर को रूकवाया जाकर नियमानुसार कन्टेनर की तलाशी ली गई तो कन्टेनर में स्प्रिग के कार्टुनो की आड में छुपाये हुए अवैध शराब के कार्टुन मिले। कार्टुनो की गिनती की गई तो कुल 243 अलग अलग ब्रांड की शराब की बोतले व पव्वे भरे हुए पाये गये जिन्हे जब्त कर कंटेनर चालक डीग भरतपुर जिले के गोपालगढ थाने के जोत रूहल्ला निवासी 20 वर्षीय हलीम खा पुत्र जमशेद खां मेव को गिरफ्तार किया गया एवं अवैध शराब में परिवहन में उपयोग किये जा रहे कंटेनर को जब्त किया जाकर अवैध शराब खरीद फरोख्त व परिवहन के संबध में अनुसधान किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE