नीमच। जिले की जावद थाना पुलिस ने छुरा लेकर घूम रहे दो युवकों को पकड़ा है। इन युवकों के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जावद थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगह कार्रवाई की है। पहली कार्रवाई देवनगर मेढकी तिराहे पर की। यहां से अनिल उर्फ हर्निया पिता मुकेश ओढ़ को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी अनिल जिलाबदर है। उसके कब्जे से छुरा मिला। आरोपी खुलेआम छुरा लेकर घूम रहा था। वहीं बावल रोड से दीपक (19) पिता प्रकाश खटीक निवासी मस्जिद के पास अठाना को भी खुलेआम सड़क पर छुरा लेकर प्रदर्शन करते हुए पकड़ा है। दोनों ही आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।