मनासा। मंदसौर-मनासा मार्ग पर गुरुवार देर शाम 7.30 बजे करीब अज्ञात वाहन चालक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने मनासा थाना 108 एंबुलेंस को सूचना दी।

सूचना पर तत्काल थाना 108 एंबुलेंस स्टॉफ पायलेट विजय चौहान और ईएमटी दिलखुश वर्मा मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल उपचार के लिए मनासा के शासकीय अस्पताल पहुंचाया। घटना में कुशहाल और महिला राजू बाई गंभीर रूप से घायल हुई है, जिन्हे मनासा शासकीय अस्पताल में उपचार के बाद बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल नीमच रेफर किया गया है।
