BREAKING NEWS
BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<     KHABAR : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने किया ‘संघ.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ओंकारलाल माली, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में 32वें श्रीमद् भागवत ज्ञान.. <<     KHABAR : शुजालपुर में जन विश्वास शिविर, मंत्री.. <<     BIG NEWS : आपके नाम पर जारी फर्जी सिम बन सकता है.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 28, 2024, 8:31 pm
BIG NEWS : नारकोटिक्स अधिकारी और प्रेम प्रसंग का मामला, जब प्रेमिका ने मांगी लिफ्ट और किया ये कांड तो फैली सनसनी, घटना की भनक लगते ही दौड़े अफसर, जानिये क्या है तेजाब अटैक, पढ़े खबर 

Share On:-

प्रतापगढ़। राजस्थान के प्रतापगढ़ में लिफ्ट मांगने के बहाने युवती ने नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी पर एसिड फेंक दिया। एसिड से झुलसे अफसर को फौरन प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को डिटेन कर लिया है। वहीं, कार की टक्कर से युवती के साथी को चोट आई है। घटना प्रतापगढ़ के बमोतर में गुरुवार दोपहर 3 बजे की है।

प्रतापगढ़ एसपी विनीत बंसल ने बताया कि नारकोटिक्स विभाग में सब इंस्पेक्टर हर्षवर्धन सिंह (31) की कार को प्रतापगढ़ निवासी ज्योति (27) और उसके साथी प्रियांशु टहलकर (29) ने बमोतर के पास रुकवाया। कुछ देर बातचीत के बाद दोनों ने अधिकारी पर एसिड फेंक दिया। अधिकारी ने कार को बैक किया तो पीछे खड़ा प्रियांशु भी कार की टक्कर से घायल हो गया। इस दौरान कार का पीछे का शीशा भी टूट गया।

चेहरे पर आंख के पास झुलसा-
सूचना पर एसएचओ और डिप्टी एसपी मौके पर पहुंचे। सब इंस्पेक्टर हर्षवर्धन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, प्रियांशु को प्रतापगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सब इंस्पेक्टर की हालत अभी ठीक है। उनके चेहरे पर आंख के पास एसिड के छींटे लगे हैं। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसिड से झुलसे हर्षवर्धन मध्यप्रदेश के जावरा के रहने वाले हैं। उनकी पोस्टिंग प्रतापगढ़ के नारकोटिक्स विभाग में है। पुलिस के अधिकारियों ने हॉस्पिटल पहुंचकर नारकोटिक्स सब इंस्पेक्टर से मामले की जानकारी ली।

प्रेम प्रसंग का है मामला
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार- सब इंस्पेक्टर हर्षवर्धन का ज्योति के साथ प्रेम प्रसंग था। एक साल पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था। युवती प्रियांशु नाम के लड़के से प्रेम करने लगी। यह बात हर्षवर्धन को नागवार लग रही थी। इसको लेकर युवती के साथ कई बार उसका झगड़ा भी हो चुका था। युवती को इस तरह से परेशान करना उसके प्रेमी प्रियांशु को भी अखर रहा था।

सूत्रों ने बताया कि ज्योति और प्रियांशु ने हर्षवर्धन को ठिकाने लगाने के लिए योजना बनाकर उसे बमोतर गांव के पास बुलाया। हर्षवर्धन कार लेकर बमोतर पहुंचा तो ज्योति कार में सवार हो गई। बाइक लेकर दूर खड़ा प्रियांशु इनका पीछा करने लगा। हर्षवर्धन और ज्योति के बीच कार में कहासुनी हुई। अपने साथ लाई बोतल से ज्योति ने हर्षवर्धन पर एसिड फेंक दिया। इससे हर्षवर्धन हड़बड़ा गया और चिल्लाने लगा। उसने तुरंत कार को रोक दिया। इस दौरान पीछे आ रहा प्रियांशु बाइक सहित कार से भिड़ गया और जख्मी हो गया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE