BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 29, 2024, 11:13 am
BIG NEWS : तेज रफ्तार कार और मनासा पुलिस की घेराबंदी, जब चालक ने खाकी को देख बदला रास्ता तो अधिकारियों को हुआ शक, फिर जैसे ही पीछा कर ली वाहन की तलाशी तो उड़ गए होश, दो प्लॉस्टिक के कट्टों में भरा था अवैध मादक पदार्थ, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

नीमच। पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल द्वारा जिले में मादक पदार्थ की तस्करी रोकने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अधिक से अधिक कार्यवाही करने तथा नशामुक्ति के लिये प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समस्त अनुविभागीय अधिकारीयों व थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच एन एस सिसोदिया व एसडीओपी मनासा विमलेश उईके के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक शिवकुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मारूती वेगनआर कार आरजे 09 सीए 5110 से 43 किलो 735 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की तस्करी करते दो युवक को गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 28.11.2024 को थाना मनासा पर पदस्त सउनि आनंद निषाद द्वारा वाहन चैकिंग व वारंटी तलाश के दोरान एक वेगनआर कार आरजे 09 सीए 5110 का चालक पुलिस वाहन को देखकर एकदम अल्हेड फंटे से शासकीय अस्पताल के सामने कच्चा रास्ते तरफ कार भगाने लगा जो शंका होने पर उक्त कार का पीछा करते कार चालक ने कार को रोड के साईड में पलटी खिला दी, जिसे हमराह फोर्स की मदद से चालक व उसके साथ बेठे व्यक्ति को वेगनार कार से बाहर निकाला तथा नाम पता पुछते चालक ने अपना नाम नानालाल पिता ईश्वरलाल पाटीदार उम्र 30 साल नि० काजलीखेडा व साईड में बेठे व्यक्ति ने अपना नाम शांतीलाल पिता लक्ष्मीनारायण पाटीदार उम्र 32 साल नि० ग्राम सुपडा का होना बताया व कार की तलाशी लेते दो प्लास्टिक के कटटो मे 43 किलो 735 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा होना पाया गया जिसे विधिवत जप्त कर आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया है। तथा सम्पुर्ण कार्यवाही कर आरोपीयों के विरूध्द धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजिबध्द कर विवेचना में लिया गया है आरोपीयों से डोडाचुरा के संबंध में पुछताछ जारी है।

गिरफ्तार आरोपी-
- नानालाल पिता ईश्वरलाल पाटीदार उम्र 30 साल नि० काजलीखेडा
- शांतीलाल पिता लक्ष्मीनारायण पाटीदार उम्र 32 साल नि० ग्राम सुपडा

जप्त सामग्री-
43 किलो 735 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम किमती 90000 रू एक मारूती वेगनार कार आरजे 09 सीए 5110 किमती 100000 रू तीन एंड्रोएड मोबाईल किमती 30000 रू

सराहनीय कार्य- 
इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी मनासा व उनकि टीम सउनि आनंद निषाद, आर नवीनसिंह, आर धर्मेन्द्रसिंह, आर कुशलपाल, आर अनिल धाकड, आर अनिल असवार, आर दिपक सेन, सेनिक राहुल शर्मा का विशेष योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE