नीमच। शहर की कैंट थाना पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए सटोरियों को गिरफ्तार किया है। जुआ-सट्टा के तहत मामला दर्ज किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कैंट पुलिस शहर के मूलचंद मार्ग स्थित एवन मटन दुकान के सामने पहुंची। यहां रुपए लेकर सट्टा अंक लिख रहे रफीक (48) पिता अजीज मुसलमान निवासी खारीकुआं को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से सट्टा पर्ची, लीड-पेन व 200 रुपए जब्त किए। दूसरी सूचना पर पुलिस शहर के प्राइवेट बस स्टैंड स्थित गणेश मंदिर के पास पहुंची। यहां लोगों से रुपए लेकर सट्टा अंक लिख रहा था। मौके से ऋषिमुनि उर्फ लाला (20) पिता लक्ष्मण जाटव निवासी ग्वालटोली को हिरासत में लिया। आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, लीड-पेन व 100 रुपए जब्त किए। दोनों के खिलाफ जुआ, सट्टा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।