BREAKING NEWS
BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<     KHABAR : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने किया ‘संघ.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ओंकारलाल माली, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में 32वें श्रीमद् भागवत ज्ञान.. <<     KHABAR : शुजालपुर में जन विश्वास शिविर, मंत्री.. <<     BIG NEWS : आपके नाम पर जारी फर्जी सिम बन सकता है.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 29, 2024, 12:27 pm
BIG NEWS : भाजपा नेता का बेटा युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ाया, हिंदू जागरण मंच के लोग लेकर पहुंचे थाने, लव जिहाद का लगा आरोप, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के गांधी नगर क्षेत्र में गुरुवार रात लव जिहाद के आरोप में हिंदू जागरण मंच ने भाजपा के अल्पसंख्यक नेता शरीफउद्दीन काजी के बेटे फरहान को पकड़ा। यह मामला गोम्मटगिरी के अरिहंत नगर इलाके का है। जहां फरहान को एक युवती के साथ देखकर मंच के कार्यकर्ताओं ने उसे थाने पहुंचा दिया। 


युवक पर लगा युवती को साथ रखने का आरोप 
जानकारी के मुताबिक, फरहान रीवा की 24 वर्षीय युवती के साथ अरिहंत नगर आया था। हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक कन्नू मिश्रा ने आरोप लगाया कि फरहान ने युवती को अपने साथ रखा हुआ था। इसी दौरान राजू नाम का युवक फरहान को वहां से ले जाने लगा, जिससे विवाद बढ़ गया। मंच के कार्यकर्ताओं ने फरहान को रोका और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 


लड़का-लड़की से पूछताछ शुरू 
घटना के बाद भाजपा आईटी सेल से जुड़े राजू के भाई अंबर ने सोशल मीडिया पर हिंदू जागरण मंच की कार्रवाई को गुंडागर्दी बताते हुए पोस्ट वायरल की। इस पर मंच के कन्नू मिश्रा ने वरिष्ठ भाजपा नेताओं आकाश विजयवर्गीय, एकलव्य गौड़ और गौरव रणदिवे को पूरे मामले की जानकारी दी। कन्नू मिश्रा का कहना है कि “भाजपा के ही कुछ पदाधिकारी यदि ऐसे मामलों में विरोध करेंगे, तो सनातन धर्म की बेटियों की रक्षा कैसे की जा सकती है?” पुलिस ने फरहान और युवती दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE