BREAKING NEWS
BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<     KHABAR : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने किया ‘संघ.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ओंकारलाल माली, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में 32वें श्रीमद् भागवत ज्ञान.. <<     KHABAR : शुजालपुर में जन विश्वास शिविर, मंत्री.. <<     BIG NEWS : आपके नाम पर जारी फर्जी सिम बन सकता है.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 29, 2024, 3:48 pm
BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और घेराबंदी, जब क्रेटा कार के चालक ने घुमाया वाहन तो पीछे दौड़े अधिकारी, फिर अनियंत्रित होकर पलटा वाहन, अधिकारियों ने ली तलाशी तो माजरा देख उड़ गए होश, भारी मात्रा में भरा मिला अवैध मादक पदार्थ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक क्रेटा कार से सवा तीन क्विंटल 29 किलोग्राम 585 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह एवं चितौड़गढ विनय चौधरी के निर्देशन में थानाधिकारी कोतवाली चित्तौड़गढ़ संजीव स्वामी पु.नि. व पुलिस जाप्ता कानि. ओमप्रकाश, धर्मेन्द्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, राजेश कुमार, मुकेश कुमार कानि. चालक द्वारा अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कार्यवाही के लिए भैरुसिंह जी का खेड़ा से रामचौक जाने वाले रास्ते पर नहर के पास नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान रामचौक गांव की तरफ से एक क्रेटा कार को उसका चालक तेज गति से चलाकर लेकर आता हुआ नजर आया जो जाप्ता पुलिस को नाकाबंदी करता हुआ देखकर कार को घुमाकर पुनः रामचौक गांव की तरफ तेजगति से भगाने लगा। कार की गति अत्याधिक तेज होने से कार ढ़ाडण तालाब के पास सरहद रामचौक में असंतुलित होकर खाई में गिर गई और कार के चालक एवं उसका साथी फाटक खोलकर भागने का प्रयास करने लगे। जिस पर कार चालक एवं उसके साथी को डिटेन कर कार की तलाशी ली गई तो क्रेटा कार में 19 प्लास्टिक के कट्टो में 329 किलो 585 ग्राम अवैध अधकूचला अफीम डोडा चूरा मिला।
उक्त अवैध डोडाचूरा व क्रेटा कार को जब्त कर आरोपी कार चालक चित्तौड़गढ़ जिले के बिजयपुर थाने के सांकलखेड़ा निवासी 32 वर्षीय छोटूसिंह पुत्र ऊंकार सिंह पंवार एवं उसके साथी बिजयपुर थाने के आम्बाबेरी निवासी 28 वर्षीय कालूराम पुत्र उदयराम गुर्जर को गिरफ्तार कर एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE