BREAKING NEWS
BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<     KHABAR : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने किया ‘संघ.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ओंकारलाल माली, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में 32वें श्रीमद् भागवत ज्ञान.. <<     KHABAR : शुजालपुर में जन विश्वास शिविर, मंत्री.. <<     BIG NEWS : आपके नाम पर जारी फर्जी सिम बन सकता है.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 29, 2024, 4:02 pm
BIG NEWS : राजस्थान का कोटा-उदयपुर हाईवे और तेज रफ्तार अल्टो कार, जब पुलिस ने की घेराबंदी तो चालक ने किया भागने का प्रयास, फिर जैसे ही अधिकारियों ली तलाशी तो खुला बड़ी तस्करी का राज, दो आरोपी गिरफ्तार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सदर चित्तौड़गढ थाना पुलिस ने चंदन की लकड़ी के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक अल्टो कार से एक क्विंटल 15 किलोग्राम चन्दन की लकडी जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में वाहन अल्टों कार को भी जब्त किया हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि अवैध गतिविधियो पर निगरानी रख उनकी धरपकड़ हेतू जिला पुलिस को निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन में डीएसपी चित्तौड़गढ़ विनय चौधरी के सुपरविजन में थानाधिकारी सदर चित्तौडगढ गजेन्द्र सिंह पु.नि. व पुलिस जाब्ता एएसआई हिरालाल, हैड कानि. सुरेन्द्र सिंह, कानि. हेमव्रत सिंह, बलवंत सिंह, डुंगर सिंह, भजन लाल, विनोद कुमार एवं भुपराम विश्नोई द्वारा कोटा उदयपुर हाईवे रोड पर नाकाबन्दी के दौरान कोटा की तरफ से आई एक अल्टों कार के चालक को रोकने का ईशारा किया तो चालक द्वारा कार को नाकाबन्दी से भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए कार के आगे बेरीकेट लगा रोका गया। अल्टों कार की तलाशी ली गई तो कार की डिग्गी में एक क्विंटल 15 किलोग्राम चंदन की लकडी मिली। उक्त चंदन की लकड़ी व अल्टो कार को जब्त कर आरोपी भीलवाड़ा जिले के मस्जिद मोहल्ला, आसीन्द थाना आसीन्द निवासी 23 वर्षीय मोईनुदीन शेख पुत्र सलीम मोहम्मद शेख व नन्दवाई थाना पारसोली निवासी 27 वर्षीय शाहरुख शेख पुत्र फिरोज शेख को गिरफतार किया जाकर अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE