मंदसौर। भोपाल की सीबीआई टीम ने आज मंदसौर में रिश्वत की राशि के साथ एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किसान बद्रीलाल धाकड़ की शिकायत पर सीबीआई भोपाल ने मंदसौर के अफीम गोदाम पर पदस्थ अधिकारी को रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि उक्त अधिकारी ने अफीम के लाइसेंस का नामांतरण करने की एवज में रिश्वत की मांग की थी। खबर लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी।
