BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : त्योहारों में मिठाई खरीदने से पहले हो.. <<     NEWS : पंचायत समिति सदस्य चुनाव, जिले की छह.. <<     BIG REPORT : पुलिस चौकी के सामने चेकिंग में व्यस्त.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य विभाग के कामकाज का होगा पूरा.. <<     BIG NEWS : शतरंज की चालों से निखर रही विद्यार्थियों.. <<     KHABAR : मनासा में ट्रैक्टर ने कार को मारी जोरदार.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : नीमच के व्यस्त चौराहे पर थम गई रफ्तार,.. <<     KHABAR : बुन्देली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज.. <<     REPORT : गरोठ में मिलावट के शक पर प्रशासन का बड़ा.. <<     BIG REPORT : अवैध मदिरा कारोबार के खिलाफ आबकारी.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय जावद में कलेक्टर.. <<     KHABAR : दोहरे हत्याकांड में खाकी की थ्योरी.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल की नई.. <<     KHABAR : बच्चों की सुरक्षा के लिए न्यायिक टीम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 29, 2024, 6:44 pm
BIG NEWS : राजस्थान के प्रतापगढ़ में एनसीबी अधिकारी पर एसिड अटैक का मामला, खाकी ने किया आरोपिता खुशी व प्रियांशु को गिरफ्तार, पूछताछ में कबूला जुर्म, पढ़े खबर

Share On:-

प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार बलबीर सिंह मीणा अति. पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ एवं गजेन्द्र सिंह राव पुलिस उप अधीक्षक वृत्त प्रतापगढ के मार्गदर्शन में थानाधिकारी प्रतापगढ दीपक बंजारा पुनि० की टीम द्वारा दिनांक 29. 11.2024 को एनसीबी अधिकारी के उपर एसिड फेंकने के मामले में अभियुक्तगण खुशी पुत्री पवन राव निवासी प्रतापगढ व प्रियांशु पिता दिनेशचन्द्र तेलगार निवासी प्रतापगढ को डिटेन के बाद पूछताछ कर गिरफ्तार किया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 29.11.2024 को महेन्द्रपाल सिंह पिता गोविंद सिंह सिसोदिया उम्र 52 साल निवासी सांतनु विहार पुलिस थाना वायडी नगर मंदसौर मप्र० ने उपस्थित थाना हो रिपोर्ट दर्ज करवायी की दिनांक 28.11.2024 को समय करीब 03.00 पीएम पर सूचना मिली की मेरे पुत्र हर्षवर्धन को प्रतापगढ की खुशी राव व उसके साथी प्रियांशु राठौर निवासी प्रतापगढ द्वारा जान से मारने की नियत से एसिड से हमला कर उसकी कार का एक्सीडेंट कर दिया। वगैरा पर प्रकरण संख्या 574/2024 धारा 118 (2), 124 (1), 109,61 (2) (ए) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। 

टीम द्वारा की गयी कार्यवाहीः घटना के बारे में थानाधिकारी थाना प्रतापगढ द्वारा पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुये अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये थानाधिकारी प्रतापगढ को तुरंत टीम गठन के निर्देश दिये गये। थानाधिकारी थाना प्रतापगढ द्वारा टीम का गठन किया जाकर वांछित आरोपी खुशी राव व उसके साथ प्रियांशु राठौर को डिटेन कर पुछताछ की गयी जिसमें उन्होनें बताया की दिनांक 28.11.2024 को खुशी राव व उसके साथी प्रियांशु राठौर ने मिलकर हर्शवर्धनसिंह पर एसिड अटेक कर जान से मारने की योजना बनाकर दोनो प्रतापगढ से मोटरसाईकिल से रवाना होकर बगवास से आगे चितौडगढ रोड पर पहुंचे। जहां पर खुशी को प्रियांशु ने छोड दिया और उसको बताया की तु हर्शवर्धन के साथ उसकी कार में पीछे बैठ जाना और उसे बातों में उलझाकर उस पर ऐसिड से हमला कर देना। मैं तेरे सपोर्ट के लिये पीछे पीछे आता रहूंगा। दोनों ने प्लान के अनुसार हर्शवर्धनसिंह को चित्तोडगढ रोड पर बुलाया और खुशी हर्शवर्धन सिंह की ग्रांड विटारा कार में बैठ गई और आगे चलने को कहा हर्शवर्धन सिंह कार से चल रहा था खुशी राव कार में पीछे एक बैग लेकर बैठी हुई थी और अपने साथी प्रियांशु राव को मैसेज करते हुये अपडेट दे रही थी। जिसकी भनक हशवर्धन सिंह को लगी तो उसने गाडी वापस प्रतापगढ की तरफ घुमाने लगा। इतने में खुशी राव ने अपने बैग से एसिड की बोतल निकालकर हर्शवर्धन पर एसिड डाल दिया तथा अपने साथ लाई लकडी से हशवर्धन के सीने पर हमला किया। हशवर्धन द्वारा गाडी के ब्रेक लगाने से पीछे पीछे आ रहा प्रियांशु राव मोटरसाईकिल सहित हर्शवर्धन की कार में टकरा गया। टक्कर लगने से कार का पीछे का कांच टूट गया और प्रियांशु के सिर में चोट लगी। घटना में प्रयुक्त एसिड अभियुक्त प्रियांशु द्वारा खरीद कर ले जाना स्वीकार किया गया। दोनों द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार बांसवाडा से मोबाइल फोरेंसिक युनिट बुलवाई जाकर हषवर्धन की ग्रांड विटारा कार से साक्ष्यों का संकलन किया गया। गाडी से एसिड की बोतल एवं एक लकडी जिसमें किलें लगी हुई है, को जब्त किया जाकर अभियुक्तगण खुशी और प्रियांशु को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता-
- खुशी पुत्री पवन राव निवासी एरियापती प्रतापगढ पुलिस थाना प्रतापगढ जिला प्रतापगढ
- प्रियांशु पिता दिने ाचन्द्र तेलगार निवासी औंसीया विहार पुलिस थाना प्रतापगढ जिला प्रतापगढ।

गठित पुलिस टीम-
- दीपक बंजारा पुनि० थानाधिकारी पुलिस थाना प्रतापगढ।
- लक्ष्मणलाल उनि पुलिस थाना प्रतापगढ ।
- पंकज पाटीदार कानि 214 साईबर सैल प्रतापगढ।
- जोगाराम कानि 124 पुलिस थाना प्रतापगढ ।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE