BREAKING NEWS
BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<     KHABAR : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने किया ‘संघ.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ओंकारलाल माली, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में 32वें श्रीमद् भागवत ज्ञान.. <<     KHABAR : शुजालपुर में जन विश्वास शिविर, मंत्री.. <<     BIG NEWS : आपके नाम पर जारी फर्जी सिम बन सकता है.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 29, 2024, 7:22 pm
BIG NEWS : मोटर साईकिल चोरी के मामले का आरोपी चढ़ा खाकी के हत्थे, पूछताछ में कबूला ये जुर्म, चोरी की इतनी मोटर साईकिलें की बरामद, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कपासन कस्बे से चोरी की गई मोटर साईकिल के मामले में कपासन थाना पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी से कपासन से चोरी गई चार मोटर साईकिले बरामद की गई हैं। आरोपी उच्च दर्जे का बदमाश होकर पूर्व में भी चोरी के मुकदमे में गिरफतार हो चुका है।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी द्वारा जिले में हुई नकबजनी व चोरियों के विरूद्ध कार्यवाही एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिले के समस्त पुलिस अधिकारीयों को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में एएसपी सरिता सिंह एवं डीएसपी कपासन हरजी लाल यादव के सुपरविजन में थानाधिकारी कपासन रतन सिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
कपासन बस स्टैंड से बुकिंग क्लर्क रोशनलाल जाट की मोटर साईकिल चोरी के मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच की गई। जिसमें पुलिस टीम द्वारा तकनीकी व सीसीटीवी फुटेज से अनुसंधान करते हुए चोरी की वारदात करने वाले संदिग्ध आरोपी उदयपुर जिले के फतेहनगर निवासी 24 वर्षीय डिम्पी खां पुत्र फकरू खान पठान से पूछताछ कर गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लिया गया। उससे उक्त घटना मे चोरी की गई मोटर साईकिल एंव कपासन कस्बे से अलग अलग जगहों से चोरी की गई तीन अन्य मोटर साईकिलों को बरामद किया गया। विस्तृत अनुसंधान जारी है।

पुलिस टीम-
थानाधिकारी कपासन रतन सिह पु.नि., एएसआई प्रेमचन्द, कानि. जितेन्द्र, वेदप्रकाश व दातार सिंह।
उक्त चोरी की वारदातों का खुलासा करने में थाना कपासन के कानि. जितेन्द्र की विशेष भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE