चित्तौड़गढ़। महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय खेल मैदान चित्तौड़गढ़ में 41 वीं राज्य स्तरीय जूनियर हैण्डबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह गौतम दक सहकारिता राज्य मंत्री एवं विधायक बड़ी सादड़ी के मुख्य आतिथ्य , चंद्रभान सिंह आक्या विधायक चित्तौड़गढ़ की अध्यक्षता और विशिष्ट अतिथि हरिश धनदेव (अध्यक्ष राजस्थान हैंडबॉल ), प्रचुर गुप्ता (क्षेत्रीय प्रबंधक ,भारतीय स्टेट बैंक चित्तौड़गढ़), सुशील कुमार शर्मा पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद, अनिल ईनाणी आयोजन अध्यक्ष, जिला खेल अधिकारी राम रतन गुर्जर सहित एसबीआई के प्रबंधक मैनेजर सत्यभान, राजन माली, सागर सोनी, सुधीर जैन,भेरू लाल गाडरी आदि के विशिष्ट आथित्य में हुआ।आयोजन सचिव दलपत सिंह तिलौली ,जवान सिंह चुंडावत , ललित सिंह आमली, विजेंद्र सिंह चौहान, सत्यनारायण सिंह डेट, शैतान सिंह नरदारी, कोषाध्यक्ष निर्देश दागड़ा, लाल सिंह अमराणा ,कान सिंह सुवावा ने उपस्थित अतिथियों का ऊपरणा एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। आयोजन सचिव दलपत सिंह ने प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। ऋतुराज सिंह शक्तावत अध्यक्ष जिला हैंडबॉल संघ ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत उद्बोधन दिया। 35 छात्र टीमें एवं 25 छात्राओं की टीमों ने भाग लिया। चंद्रभान सिंह आक्या विधायक चित्तौड़गढ़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि चित्तौड़ की टीमों में राजस्थान में नाम किया है आप राष्ट्रीय खेलकूद में राजस्थान का नाम करेंगे। चित्तौड़गढ़ की टीम वर्क राजस्थान में सबसे आगे हैं। मुख्य अतिथि गौतम दक राज्य सहकारिता मंत्री एवं विधायक बड़ी सादड़ी ने खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने की सीख देते कहा कि खेल से अनुशासन की भावना आती है। कार्यक्रम का संचालन पारस टेलर ने किया। आभार आयोजन अध्यक्ष अनिल ईनाणी ने किया।