BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 30, 2024, 11:15 am
WOW : पानी पर कामयाबी का महल बना रहे नीमच के तैराक, आल इंडिया तैराकी में सिद्धांत ने जीता सिल्वर व ब्रॉन्ज़ मैडल, ईष्ट मित्रों व परिचितों ने दी शुभकामनाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। 68 वी राष्ट्रीय शालेय तैराकी प्रतियोगिता राजकोट गुजरात में 24 से 30 नवम्बर में आयोजित हो रही है जहां नीमच न पा पूल कोच आयुष गौड़ के नेतृत्व में नीमच टीम के स्टार प्लेयर अंतराष्ट्रीय प्लेयर और नेशनल पदक विजेता सिद्धान्त सिंह जादोन ने अपनी मैडल लिस्ट को बढ़ाते हुए गुजरात में चल रही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर 2025 में होने वाले खेलो इंडिया में अपनी दावेदारी पेश करते हुए 200 मीटर आई एम में सिल्वर मैडल एवं 200 मीटर बैक स्ट्रोक में ब्रॉन्ज़ मैडल  जीत नीमच को किया गौरान्वित।
वाटर स्पोर्ट्स मेंटर प्रभु मूलचंदानी व मोटिवेटर राकेश कोठारी ने बताया कि इस बार राष्ट्रीय स्तर पर अब तक कि सबसे बड़ी और ज्यादातर नए  और पहली बार जाने वाले खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी बेहतर रहा।  सिद्धांत के अलावा  ,स्तुति अग्रवाल,  आरव शर्मा ,आयुष शर्मा , पृथ्वी राज हरोड ,कनकश्री धारवाल , वनिष्का चतुर्वेदी ,प्रथा हरोड , इशिका फुलवारी,रुद्रांशी गहलोत व विकास जाटव ने दिखाया नीमच का दम। नीमच नपा कोचेस आयुष गौड़ , नीलेश घावरी , सुधा सोलंकी , अभिषेक अहीर व रोहित अहीर ने साबित किया की लगन हो तो रिजल्ट निकाला जा सकता है । सभी कोचेस एनआईएस ( स्पोर्ट्स अथॉरटी ऑफ इंडिया )सर्टिफाइड कोच या बेहतरीन राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे है जो न पा कोच व प्रशासन द्वारा दी गई तमाम सुविधाओ की बदौलत आज नीमच के खिलाड़ी दिन प्रतिदिन बेहतर प्रदर्शन कर रहे है । स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब , जिला तैराकी संघ , नपा व पूल स्टाफ ने सभी खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं और बधाईया ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE