BREAKING NEWS
BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<     KHABAR : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने किया ‘संघ.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ओंकारलाल माली, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में 32वें श्रीमद् भागवत ज्ञान.. <<     KHABAR : शुजालपुर में जन विश्वास शिविर, मंत्री.. <<     BIG NEWS : आपके नाम पर जारी फर्जी सिम बन सकता है.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 30, 2024, 3:16 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले का गरोठ थाना और मारपीट का मामला, जब उप निरीक्षक ने की प्रकरण को दबाने के लिए मोटी रकम की मांग तो एक्शन में आई लोकायुक्त, पहली किश्त के साथ रंगे हाथों धराया श्याम सिंह, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर

Share On:-

गरोठ। महानिदेशक लोकायुक्त जयदीप प्रसाद के निर्देशन में अनिल विश्वकर्मा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त के मार्गदर्शन में डीएसपी सुनील तालान एवं राजेश पाठक सहित लोकायुक्त की टीम ने आज दिनांक 30.11.2024 को आवेदक राजेंद्र सिंह निवासी वारनी  से 30,000 रूपये नगद राशि की रिश्वत लेते हुए श्याम सिंह, निवासी डीडोर, तहसील गरोठ, जिला मन्दसौर को रंगे हाथ पकड़ा है।

यह रिश्वत थाना गरोठ के उपनिरीक्षक सुभाष गिरी द्वारा मारपीट के प्रकरण में कार्यवाही नहीं करने के एवज में मांगी गई थी। यह राशि उपनिरीक्षक गिरी ने श्याम सिंह को देने को कहा। कुल 75000 रूपये रिश्वत मांगी गई थी जो आज पहली किश्त के 30000/- रूपये आवेदक ने जैसे ही श्याम सिंह को दिए आसपास तैनात लोकायुक्त दल ने उसको रंगे हाथ पकड़ लिया। उपनिरीक्षक के साथ षडयंत्र पूर्वक श्याम सिंह ने रिश्वत की राशि ली। आरोपीगण उपनिरीक्षक सुभाष गिरी एवं श्याम सिंह के विरुद्ध धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संसोधन  2018 ) एवं 61(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 के अधीन प्रकरण दर्ज क़र विवेचना में लिया गया। मौके पर कार्यवाही जारी है। प्रधान आरक्षक हितेश लालावत, आरक्षक संदीप कदम, श्याम शर्मा, उमेश जाटव, अनिल अटोलिया, नीरज राठौर सहित 10 सदस्यों की टीम ने भाग लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE