BREAKING NEWS
BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<     KHABAR : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने किया ‘संघ.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ओंकारलाल माली, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में 32वें श्रीमद् भागवत ज्ञान.. <<     KHABAR : शुजालपुर में जन विश्वास शिविर, मंत्री.. <<     BIG NEWS : आपके नाम पर जारी फर्जी सिम बन सकता है.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 2, 2024, 10:49 am
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की पारसोली थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध हथियारों के साथ हत्थे चढ़ा आरोपी, आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पारसोली थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्जे से एक अवैध पिस्टल तथा एक राउंड जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय जयपुर, राजस्थान द्वारा अवैध मादक पदार्थाे की तस्करी, अवैध शराब की तस्करी, अवैध खनन एवं भूमाफिया जैसे अपराधो मे लिप्त अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही हेतु  चलाये गए विशेष अभियान अन्तर्गत  अवैध आग्नेयास्त्र कब्जे में रखने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के मध्यनजर  भगवत सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावतभाटा एवं अंजलि सिंह पुलिस उप अधीक्षक वृत बेगूं के निर्देशन में  प्रेमसिंह थानाधिकारी थाना पारसोली के निकटतम सुपरविजन में  एक पुलिस टीम का गठन किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 1 दिसंबर 2024 को एएसआई भवानी सिंह मय पुलिस टीम  द्वारा पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्देशित किये गए मुख्य शीर्षको में कार्यवाही हेतु थाना क्षेत्राधिकार में दबिश दी जा रही थी। दबिश के दौरान मुखबिर  से प्राप्त सूचना पर हरपुरा से बरुन्दनी रोड पर संदिग्धावस्था में खडे एक शख्स को डिटेन कर नाम पता पूछते हुए थाना क्षेत्राधिकार में संदिग्ध होने के  कारण पूछताछ की गई उसने अपना नाम  दयाशंकर उर्फ प्रकाश पुत्र  रामनारायण शर्मा उम्र 29 साल निवासी जित्या पुलिस थाना बडलियास जिला भीलवाडा बताते हुए स्वयं के कब्जे में अवैध पिस्टल एवं राउण्ड होना बताया। आरोपी  दयाशंकर  की नियमानुसार तलाशी ली गई तो उसकी कमर के नीचे पेन्ट में अवैध पिस्टल छिपाई हुई मिली तथा पेन्ट के पीछे की जेब में एक रुमाल में एक राउण्ड छिपाया हुआ मिला। आरोपी से पिस्टल एवं राउण्ड कब्जे में रखने के संबंध में लाईसेंस की मांग की गई तो लाईसेंस नही होना बताया। आरोपी द्वारा आग्नेयास्त्र पिस्टल एवं एम्यूनेशन राउण्ड को बिना अनुज्ञापत्र के स्वयं के कब्जे में रखने से पिस्टल एवं राउण्ड को जप्त किया गया तथा आरोपी को गिरफतार कर आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर अवैध पिस्टल एवं राउण्ड की उपलब्धता के संबंध में अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE