BREAKING NEWS
BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<     KHABAR : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने किया ‘संघ.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ओंकारलाल माली, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में 32वें श्रीमद् भागवत ज्ञान.. <<     KHABAR : शुजालपुर में जन विश्वास शिविर, मंत्री.. <<     BIG NEWS : आपके नाम पर जारी फर्जी सिम बन सकता है.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 2, 2024, 7:09 pm
BIG NEWS : मनासा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जैसे ही मुखबिर ने दी तस्करी की पुख्ता सूचना तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जब घेराबंदी कर रोकी तेज रफ्तार ब्रेजा कार तो उड़ गए होश, एक अन्य स्थान से भी धराया तस्कर, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल द्वारा जिले में मादक पदार्थ की तस्करी रोकने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अधिक से अधिक कार्यवाही करने तथा नशामुक्ति के लिये प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समस्त अनुविभागीय अधिकारीयों व थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच एन एस सिसोदिया व एसडीओपी मनासा विमलेश उईके के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक शिवकुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दो अलग अलग स्थानो से ब्रेजा कार व स्कार्पियों से 3 क्विंटल 1 किलो 20 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा सहित जप्त एक अन्य पायलेटिंग करने वाली कार भी जप्त। तीन युवक अंधेरे का फायदा उठाकर हुए फरार। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 01.12.2024 को थाना मनासा पर पदस्त सउनि० आनंद निषाद को सूचना प्राप्त हुई कि एक ब्रेजा कार आरजे 06 सीसी 9024 में अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा भरा है तथा ब्रेजा कार की सीट खोलकर स्वीफ्ट कार में रखी है तथा आगे आगे स्वीफ्ट कार 24 वीएच 4149 जे कार चालक अशोक पिता लाभचंद धाकड कार की पायलेटींग कर रहा है। सूचना पर उनकी टीम द्वारा घाट के नीचे कंजार्डा मनासा आमरोड रावतपुरा पुलिया के पास कार्यवाही करते हुए कंजार्डा तरफ से पुलिया से पहले घाट के निचे दोनो वाहन के चालक वाहन को दुर रोककर पुलिस की भनक पडने पर कार को छोडकर जंगल में अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले तथा एक ब्रेजा कार आरजे 06 सीसी 9024 को चेक करते उसमें 12 कटटो में 2 क्विटल 15 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त किया गया। तथा ब्रेजा कार आरजे 06 सीसी 9024 व स्वीफ्ट कार 24 बीएच 4149 जे को भी जप्त किया गया है। तथा स्वीफ्ट कार चालक अशोक पिता लाभचंद धाकड व ब्रेजा कार चालक के विरुध्द प्रकरण दर्ज किया गया है जिनकी तलाश जारी है। घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 02.12.2024 को थाना मनासा पर पदस्त उनि० निलेश सोलंकी को सूचना प्राप्त हुई कि अविनाष पिता हिरालाल धाकड नि० मालखेडा का अपनी स्कार्पियो वाहन से अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा लेकर जाने वाला है सूचना पर बाहुबली धाम मंदिर नीमच रोड पर नाकाबंदी करते स्कार्पियो वाहन का चालक पुलिस को चकमा देकर भागा जिसका पिछा करते कंजार्डा रोड पर भाटखेडी खांडीया गणेश मंदिर के पास कार चालक वाहन को छोडकर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया उसके बाद पुलिस ने खांडिया गणेश मंदिर भाटखेडी रोड पर कार्यवाही करते स्कार्पियो वाहन से 86 किलो 20 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त किया गया है। तथा आरोपी अविनाष पिता हिरालाल धाकड की तलाश जारी है। फरार आरोपी 01 अशोक पिता लाभचंद धाकड नि० चोकडी। 2 अविनाष पिता हिरालाल धाकड नि० मालखेडा।3 ब्रेजा कार आरजे 06 सीसी 9024 का चालक अज्ञात व्यक्ति

जप्त सामग्री-
3 क्विंटल 1 किलो 20 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा कि 560000 रू ब्रेजा कार आरजे 06 सीसी 9024 किमती 10 लाख रु स्वीफ्ट कार 24 बीएच 4149 जे किमती 7 लाख रू स्कार्पियो वाहन बिना नम्बर किमती 10 लाख रू

इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी मनासा व उनकि टीम उनि० निलेश सोलंकी, सउनि० आनंद निषाद, प्रआर गुडुलाल गुर्जर, आर नवीनसिंह, आर कुशलपाल, आर अनिल धाकड, आर अनिल असवार, आर दिपक सेन, आर रमेश बैरागी, आर तेजसिंह, आर सेनिक सुनिल सिंह का विशेष योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE