BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : त्योहारों में मिठाई खरीदने से पहले हो.. <<     NEWS : पंचायत समिति सदस्य चुनाव, जिले की छह.. <<     BIG REPORT : पुलिस चौकी के सामने चेकिंग में व्यस्त.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य विभाग के कामकाज का होगा पूरा.. <<     BIG NEWS : शतरंज की चालों से निखर रही विद्यार्थियों.. <<     KHABAR : मनासा में ट्रैक्टर ने कार को मारी जोरदार.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : नीमच के व्यस्त चौराहे पर थम गई रफ्तार,.. <<     KHABAR : बुन्देली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज.. <<     REPORT : गरोठ में मिलावट के शक पर प्रशासन का बड़ा.. <<     BIG REPORT : अवैध मदिरा कारोबार के खिलाफ आबकारी.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय जावद में कलेक्टर.. <<     KHABAR : दोहरे हत्याकांड में खाकी की थ्योरी.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल की नई.. <<     KHABAR : बच्चों की सुरक्षा के लिए न्यायिक टीम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 3, 2024, 3:44 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ का हाईवे और होटल के बाहर खड़ा ट्रक, जब आरोपियों ने दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम तो उड़े खाकी के होश, फिर जैसे ही एक्शन में आए अधिकारी, हत्थे चढ़े कई बदमाश, पूछताछ में कबूला जुर्म, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भोपालसागर स्थित हाईवे पर होटल के बाहर से 52 लाख कीमत की साडीयों से भरे ट्रक चोरी की वारदात का घटना के पांच ही दिन में खुलासा करते हुए जिला पुलिस ने साइबर सेल की मदद से ट्रक मालिक सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया 52 लाख का माल बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त एक कंटेनर, दो मोटरसाईकिल एवं एक मारुती वैन को जब्त किया है। ट्रक मालिक ने ही ट्रक चालक को धोखे में रख ट्रक सहित माल को चोरी किया था।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि गत 30 नवम्बर को ट्रक ड्राइवर आकोला थाने के आजनखेडा निवासी कैलाश पुत्र डालचंद ढोली ने भोपालसागर थाने पर दी अपनी एक लिखित रिपोर्ट में बताया कि वह पिछले डेढ महीन से देवीलाल पुत्र सीताराम रेगर निवासी फतहनगर की 12 चक्का ट्रक चला रहा है। 28 नवम्बर को दिन मे आर. ट्रांसपोर्ट कम्पनी सराली रोड़ सुरत से उसके ट्रक मालिक के लडके नरेश रेगर के द्वारा 55 हजार रूपये भाडे पर साडीयों से भरकर जयपुर ट्रांसपोर्ट नगर खाली करने हेतु ट्रक में पैकिंग बोरे साडीयां भरकर साथी कन्डेक्टर राहुल के साथ ट्रक को लेकर गुजरात से उदयपुर होते हुए किर की चौकी होकर फतहनगर होते हुए मालीक नरेश रेगर के बताये अनुसार 29 नवम्बर को ट्रक को वेलकम हॉटल भूपालसागर लेकर आया। जहां ट्रक होटल के साइड में खडा कर दिया और लॉक लगा कर वहा से ट्रक मालीक नरेश रेगर उसे होटल से मोटर साईकिल पर बैठाकर उसके घर फतहनगर चला गया। 30 नवम्बर को सुबह 10 बजे वह उसके मालीक नरेश रेगर के साथ मोटर साईकिल पर वेलकम हॉटल आये और देखा तो ट्रक नही मिला। रात को खडी की गई ट्रक व माल कोई अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर ले गये। ट्रक की किमत करीब 10 लाख व ट्रक में भरा हुआ साडीयों के बोरों व अन्य सामान की किमत 52 लाख रुपये थी । उक्त घटना पर थाना भूपालसागर पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

प्रकरण की गम्भीरता को देखतें हुए मामले में अपराधियों की तलाश कर चोरी का माल बरामद करने के लिए एएसपी सरितासिंह एवं डीएसपी कपासन हरजी लाल यादव के सुपरविजन में थानाधिकारी कपासन रतनसिंह पुलिस निरिक्षक व थानाधिकारी भोपालसागर तुलसीराम उप निरीक्षक व पुलिस जाप्ता एवं जिला मुख्यालाय की साईबर सैल मे नियुक्त कानि रामावतार को नियुक्त कर एक संयुक्त टीम गठीत की गई।

गठित टीम द्वारा तकनीकी रुप से अनुसंन्धान करते हुए उक्त वारदात स्थल का मौका मुआयना कर तकनीकी डाटा एवं तकनीकी साक्ष्य जुटाए एवं घटना के आसपास से लेकर पुरे रूट के कैमरे के सभी सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग प्राप्त कर देख कर एवं तकनीकी डाटा का विश्लेषण कर वाहन स्वामी देवीलाल रैगर एवं नरेश रैगर निवासी फतहनगर से गहनता से तकनीकी डाटा एवं मनोवेज्ञानिक तरीके से पुछताछ की तो वाहन मालीक देवीलाल रैगर एवं नरेश रैगर द्वारा मदन लाल जटीया, मनीष रैगर, गणेश जटीया, नरपतसिह के साथ मिलकर आपराधिक षडयन्त्र रचकर उक्त वारदात को करना बताया। जिस पर उक्त सभी आरोपियों के घरों एवं संदिग्ध ठिकानों पर जगह-जगह दबीश दी गई व अलग अलग स्थानों से पॉचों आरोपियों को गिरफतार किये जाकर चोरी का 52 लाख किमत का माल बरामद किया गया। आरोपीयों द्वारा माल सहीत ट्रक चोरी करने के बाद फतहनगर सर्कल में सुनसान जगह ले जाकर पहले से बनी प्लानिंग अनुसार दुसरे आरोपियों द्वारा पहले से अपने साथ तैयार रखे कन्टेनर को ले जाकर माल को चोरी गये ट्रक से कन्टेनर में लोड कर उसको चित्तौडगढ उदयपुर हाईवे स्थित भादसौडा सर्कल में हॉटल सम्राट की पार्किग में ले जाकर छुपा दिया और चोरी वाले ट्रक के नम्बर प्लेट व ट्रक पर लिखे नामों को चौन्ज कर ट्रक को टोल नाकों से बचाते हुए मध्यप्रदेश की साईड छुपाकर रखना बताया, जिसको बरामद करना शेष है। माल से भरा कन्टेनर को भादसौडा क्षेत्र में हाईवे स्थित हॉटल सम्राट से बरामद किया गया ।  उक्त वारदात में प्रयुक्त वाहन दो मोटरसाईकिल व एक वैन को जब्त किया गया ।

गिरफ्तार आरोपी-  
- नरेश पुत्र देवीलाल रैगर निवासी ईटाली रोड फतहनगर थाना फतहनगर
- देवीलाल पुत्र सोला रैगर निवासी ईटाली रोड फतहनगर थाना फतहनगर
- मदनलाल पुत्र देवा जटीया निवासी आजनखेडा थाना आकोला
- मनीष पुत्र देवीलाल रैगर निवासी बान्डीनाल थाना नाथद्वारा जिला राजसमंद
- गणेश पुत्र उदयलाल जटीया आजनखेडा थाना आकोला

उक्त कार्यवाही में निम्न टीम का योगदान रहा-
डीएसपी कपासन हरजी लाल यादव थानाधिकारी कपासन रतनसिंह पु.नि., थानाधिकारी भूपालसागर तुलसीराम उनि, एएसआई राधेश्याम, तेजमल, हैडकानि पुष्पेन्द्रसिह, कानि. सुनील कुमार, शिशपाल, राजपाल एवं साइबर सेल के हैड कानि. राजकुमार, कानि. रामावतार (विशेष भुमिका)।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE