BREAKING NEWS
BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स.. <<     KHABAR : इब्राहिम शेरानी को भाजपा अल्पसंख्यक.. <<     BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<     KHABAR : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने किया ‘संघ.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ओंकारलाल माली, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में 32वें श्रीमद् भागवत ज्ञान.. <<     KHABAR : शुजालपुर में जन विश्वास शिविर, मंत्री.. <<     BIG NEWS : आपके नाम पर जारी फर्जी सिम बन सकता है.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 4, 2024, 12:31 pm
BIG NEWS : भाई का दोस्त बना हैवान, घर पर आने-जाने के दौरान किया ऐसा कांड की..., जब युवती की आई रिपोर्ट तो थाने पहुंचे परिजन, फिर पीड़िता ने खाकी को सुनाई दर्द की वो दास्तां तो उड़ गए सबके होश, पढ़े खबर 

Share On:-

इंदौर। जिले की राउ पुलिस ने चार माह की एक गर्भवती युवती की शिकायत पर उसके भाई के दोस्त के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। पीड़िता के मुताबिक घर पर आने-जाने के दौरान उसकी पहचान आरोपी से हुई। इसी का फायदा उठाकर उसने दोस्ती की और प्रेम जाल में फंसा लिया। फिर शादी की बात कर कई बार संबंध बनाए। बाद में खुद को शादीशुदा बता कर पीड़िता से शादी से इनकार कर दिया। पुलिस के मुताबिक पीड़िता गर्भवती हो गई।

राउ पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर विक्की पुत्र विदेश्वर राय, निवासी कामधेनु नगर, खजराना के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसके भाई का दोस्त है। उसका घर पर आना-जाना था। इसके चलते उसे पहचानती थी। उससे बातचीत के बाद दोस्ती हो गई। करीब सात माह पहले विक्की ने कहा कि वह उसे पसंद करता है और शादी करना चाहता है। विक्की ने इस बात का भरोसा दिलाया कि जून 2024 में हम शादी कर लेंगे।

इसके बाद वह कृष्णा पैराडाइज टाउनशिप में लेकर गया। यहां रूम में संबंध बनाए। कई बार उसने यहीं पर लाकर पीड़िता से संबंध बनाए। पीड़िता को गर्भ ठहर गया। उसने यह बात विक्की को बताई तो उसने गर्भपात कराने की बात कही। युवती ने गर्भपात कराने से इनकार कर दिया। चार माह की गर्भवती होने पर भी जब विक्की ने शादी नहीं की तो पीड़िता ने परिवार को बताने की धमकी दी।

इस पर विक्की कहा कि वह पहले से शादीशुदा है और पीड़िता से शादी नहीं कर सकता। उसने युवती को किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने यह बात अपने परिवार को बताई। पहले पीड़िता इस मामले में मल्हारगंज थाने पहुंची। घटना राउ इलाके में होने के चलते वहां केस दर्ज कराया गया।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE