BREAKING NEWS
NEWS : गणेश जी के आध्यात्मिक स्वरूप से मिलता है.. <<     BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स.. <<     KHABAR : इब्राहिम शेरानी को भाजपा अल्पसंख्यक.. <<     BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<     KHABAR : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने किया ‘संघ.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ओंकारलाल माली, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में 32वें श्रीमद् भागवत ज्ञान.. <<     KHABAR : शुजालपुर में जन विश्वास शिविर, मंत्री.. <<     BIG NEWS : आपके नाम पर जारी फर्जी सिम बन सकता है.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 5, 2024, 7:49 pm
BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब लग्जरी कार से निकले तस्कर तो रास्ते में मिली खाकी की घेराबंदी, फिर जैसे ही अधिकारियों ने ली वाहन की तलाशी तो उड़ गए होश, एस्कोर्टिंग कर रही कार भी जब्त, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने गुरूवार को थाना क्षेत्र में गश्त व नाकाबंदी के दौरान स्कोर्टिंग कर रही अल्टो कार व उसके पीछे चल रही वेन्यू कार में अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा 46 किलो 500 ग्राम डोडाचूरा जब्त कर एस्कोर्टिंग कार से दो आरोपी सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  


एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त व परिवहन एवं भण्डारण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के तहत एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के मार्गदर्शन में थानाधिकारी संजय शर्मा मय जाप्ता एएसआई सुन्दरपाल, कानि दयाराम, सुर्यभानसिंह, प्रवीण, धर्मचन्द, जीवनलाल, श्यामलाल, महावीरसिंह व सुरेश द्वारा थाना सर्कल के मौजा लसडावन से एक वेन्यू कार को रोक उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में 02 कटटों में मिला 46 किलो 500 ग्राम अवैध अफीम डोडा चुरा जब्त कर अल्टो कार से एस्कोर्टिंग कर रहे आरोपी अशोक पुत्र रंगलाल धाकड उम्र 35 साल निवासी टाई का खेडा व भुपेन्द्रसिंह पुत्र गवरीलाल आंजना उम्र 35 साल निवासी बसेडा एवं वेन्यू कार से आरोपी सुरेश उर्फ सुर्या पुत्र भभुताराम विश्नोई उम्र 25 साल निवासी अम्बा का गोलियां थाना झाब जिला सांचौर व लादुलाल पुत्र भैरूलाल गायरी उम्र 25 साल निवासी टीलाखेडा गिलुण्ड थाना रेलमगरा जिला राजसमंद को गिरफ्तार किया है। गिरफतार आरोपियों से डोडा चूरा खरीद फरोख्त करने वालों के सम्बन्ध में अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE