पिपलियामंडी। लाखों रूपए की धोखाधड़ी कर विगत कई दिनों से एक युवक फरार चल रहा था। ठगी के शिकार हुए कई युवकों को जब नगर के एक कॉम्पलेक्स के रूम में ठग के हो होने की सूचना मिली तो कमरे के बाहर भीड़ जमा हो गई। लोगों की भीड़ देख शातिर युवक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। बड़ी मशकत के बाद दरवाजा खुलवाया गया। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ थाने ले आई। घटना की सूचना मिलते ही ठगी के शिकार हुए कई पीड़ित भी थाने पहुंचे। मामला पिपलियामंडी नगर का है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
