BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 6, 2024, 6:41 pm
REPORT : मंदसौर में होगा चक दे इंडिया, 68 वीं राष्ट्रीय शालेय हॉकी क्रीडा प्रतियोगिता में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की बालिकाएं लेंगी भाग, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। 68 वीं राष्ट्रीय शालेय हॉकी क्रीडा प्रतियोगिता (14 वर्ष से कम बालिका वर्ग) जिसकी मेजबानी मंदसौर करने जा रहा है, इसको लेकर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मंदसौर में बैठक हुई. बैठक में जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी लोकेंद्र डाबी द्वारा बताया गया कि प्रतियोगिता की अध्यक्ष कलेक्टर अदिति गर्ग एवं सचिव लोकेंद्र डाभी जिला शिक्षा अधिकारी मंदसौर है तथा विभिन्न विभागों के आठ प्रमुख जिलाधिकारी इसके सदस्य हैं. भारतवर्ष के 25 राज्यों की 14 वर्ष से कम की बालिका वर्ग की 25 टीमें तथा दो सीबीएसई एवं विद्या भारती की टीम इस प्रतियोगिता में भाग लेगी, जिसमें सामान्यतया हर टीम में 18 खिलाड़ी एक कोच, एक मैनेजर तथा एक दल प्रबंधक सहित कुल 21 लोग  सम्मिलित होंगे, इस प्रकार कुल 442 बालिका खिलाड़ी तथा 75 अधिकारी हमारे मेहमान होंगे। प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु 18 समितियां बनाई गई है जिसमें कुल 147 सदस्य हैं. हॉकी के विभिन्न मैच मंदसौर के चार खेल मैदानों एस्ट्रोटुर्फ, उत्कृष्ट स्कूल, नूतन स्टेडियम के पास फुटबॉल मैदान व जग्गाखेड़ी स्थित सरस्वती विद्यालय  में  9 दिसंबर से 13 दिसंबर के बीच खेले जाएंगे. इससे संबंधित सारी व्यवस्थाओं तथा दायित्वों को सहायक संचालक टेरेसा मिंज, जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग विजेंद्र देवड़ा, जिला क्रीड़ा अधिकारी बंशीलाल बारिवाल, सहायक संचालक एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी आनंद डावर, सुदीप दास एवं  के सी सोलंकी द्वारा विभिन्न समितियों के संयोजक तथा समिति सदस्यों को अवगत कराया गया. प्रतियोगिता के सफल होने की शुभकामनाएं अशोक रत्नावत एवं आभार विनीता प्रधान द्वारा व्यक्त किया गया. उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी हेमंत सुथार तथा मुकेश जैन द्वारा दी गयी.

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE