BREAKING NEWS
KHABAR : अंबेडकर मार्ग पर नपा ने हटाया दुकानों के.. <<     ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान में गरोठ.. <<     VIDEO NEWS:जंतर-मंतर का आंदोलन समाप्त,मांगों पर बनी.. <<     KHABAR : नीमच में पर्यटन विकास को नई गति देने की.. <<     BIG BREAKING : कॉकरोच जनता पार्टी बोली- आंदोलन खत्म,.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 173 ग्राम एमडी.. <<     KHABAR : फर्जी मेडिकल दस्तावेज बनाकर अंतरिम जमानत.. <<     पिपलियामंडी में सिस्टम फेल, जनता पास,खूनी.. <<     NEWS : एसपी धर्मेंद्र सिंह की पहल, जिलेभर के.. <<     NEWS : चार साल से फरार एनडीपीएस का वांछित आरोपी.. <<     "नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस का महाअभियान, जावरा.. <<     BIG NEWS : मैदान में गूंजेगा नशामुक्ति का संदेश,.. <<     KHABAR : गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के.. <<     जर्जर सिद्धेश्वर रोड को लेकर सड़क पर उतरे.. <<     पिपलियामंडी के डेफोडिल्स स्मार्ट स्कूल में.. <<     KHABAR : गरोठ के पावटी में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का.. <<     शाजापुर में NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : ड्रिप लगी, फिर भी दवा लेने पहुंचे मरीज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 7, 2024, 11:13 am
BIG NEWS : नीमच जिले की सिंगोली थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, ग्राम कदवासा के बाबूलाल ने जैसे ही लगाया कार में टॉप गैर तो रास्ते में मिली खाकी की घेराबंदी, फिर जब अधिकारियों ने ली वाहन की तलाशी तो उड़ गए होश, जानिये कितनी मात्रा में ले जा रहा था माल, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। नीमच जिले की सिंगोली पुलिस ने बीती रात नाकेबंदी करते हुए सुजानपुरादृडाबड़ा कला सड़क मार्ग स्थित ग्राम रलायता के पास 80 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ के साथ 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान मादक पदार्थ डोडा चूरा परिवहन हेतु उपयोग में लाई गई एक बिना नंबर की ऑल्टो कार को भी जब्ती में लिया गया है।
शुक्रवार देर शाम पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के मुताबिक पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रदेश व्यापी अभियान के तहत नीमच जिला पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया और एसडीओपी जावद के मार्ग दर्शन में कार्रवाई करते हुए सिंगोली थानाधिकारी बीएल भाबर की टीम को देहात गश्त और नाकेबंदी के दौरान ये सफलता मिली है।
कार्रवाई में सिंगोली थाना क्षेत्र के गांव कदवासा निवासी एक 25 वर्षीय युवक बाबूलाल पिता नारायण जटिया को गिरफ्तार किया है। फिलहाल युवक के खिलाफ नारकोटिक्स अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर डोडाचूरा लाने ले जाने के स्त्रोतों के बारे में पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई में थानाधिकारी बीएल भाबर के अलावा पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE