मनासा। मंदसौर मार्ग पर महागढ़ के समीप रविवार देर शाम 6ः00 बजे करीब एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज गति से चलाते हुई एक वेगेनार कार चालक ने खेत से घर जा रहे एक मोटरसाइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी। घटना में तीन लोग गंभीर घायल हो गए।

वहीं घटना के बाद कार चालक मौके से कार छोड़कर फरार हो गया। लेकिन महागढ़ के समीप ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही मनासा थाना 108 एम्बुलेंस पायलेट विजय चौहान और ईएमटी लक्ष्मीनारायण चौधरी मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए मनासा शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां घायलों का उपचार किया गया। घटना में जीवन पिता उम्मेदराम पाटीदार, पुष्पा पति उम्मेदराम व शिला पाटीदार निवासी ग्राम महागढ़ को गंभीर हालत में उपचार के बाद जिला अस्पताल नीमच रेफर किया। तीनों को सिर में गंभीर चोटें आई है।
