मनासा। रविवार देर शाम 7 बजे करीब मनासा-मंदसौर मार्ग पर लोड़कियों के समीप आंतरी माता चौराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मनासा थाना 108 एंबुलेंस पायलट विजय चौहान और ईएमटी लक्ष्मीनाराण चौधरी तत्काल समय रहते उपचार के लिए मनासा शासकीय के अस्पताल लेकर पहुंचे। घायल व्यक्ति बंटी पिता छगन लाल जोशी के सिर में गंभीर छोटे जिस वजह से डॉक्टर ने उपचार कर जिला अस्पताल नीमच रेफर किया।
