BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, पिता.. <<     NEWS : गणेश जी के आध्यात्मिक स्वरूप से मिलता है.. <<     BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स.. <<     KHABAR : इब्राहिम शेरानी को भाजपा अल्पसंख्यक.. <<     BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<     KHABAR : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने किया ‘संघ.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ओंकारलाल माली, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में 32वें श्रीमद् भागवत ज्ञान.. <<     KHABAR : शुजालपुर में जन विश्वास शिविर, मंत्री.. <<     BIG NEWS : आपके नाम पर जारी फर्जी सिम बन सकता है.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 9, 2024, 6:09 pm
BIG NEWS : मंदसौर की नई आबादी थाना पुलिस और मुखबिर की पुख्ता सूचना, जब वैक्यूम टैंकर से रवाना हुआ तस्कर तो एक्शन में आई खाकी, फिर जैसे ही घेराबंदी कर ली थ्री लेयर टैंक की तलाशी तो उड़ गए होश, अवैध रूप से ले जा रहा था गुजरात, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। जिले की नई आबादी पुलिस ने एक वैक्यूम टैंकर से 50 लाख रुपए के कीमत की 506 पेटी अवैध शराब बरामद कर टैंकर चालक को गिरफ्तार किया है। शराब को थ्री लेयर टैंक में छिपाकर तस्करी की जा रही थी। हरियाणा में बैठे शराब माफिया टैंकर चालक को हर दो घण्टे बाद आगे की लोकेशन बताते थे। पूरे मामले खुलासा एसपी अभिषेक आनन्द ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया।

एसपी ने बताया कि, रविवार को नई आबादी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक मोडिफाइड वैक्यूम टैंकर में अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना पर टीआई वरुण तिवारी के नेतृत्व में एएसआई सुनील सिंह तोमर की टीम ने नालछा माता फाटा पर नाकाबंदी की। 

506 पेटी अवैध शराब जब्त-
यहां मुखबिर के बताए अनुसार वैक्यूम टैंकर (RJ15GA2111) को पकड़ा। इस दौरान मौके से गुनेशाराम पिता कालाराम जाट (28) निवासी श्रीरामवाला जिला बाडमेर राजस्थान को गिरफ्तार किया गया। वैक्यूम टैंकर की जांच करने पर उसमें शातिर तरीके से थ्री लेयर पार्ट से 506 पेटी अवैध शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपए है।

चालक को नहीं पता डिलीवरी लोकेशन
एसपी ने बताया कि टैंकर में रखी 506 पेटी बियार की केन मिली है, जो 6500 लीटर है। आरोपी चालक को सिर्फ इतना ही पता था कि शराब को गुजरात तक ले जाना है। आरोपी के मोबाइल में सेठ जी नाम से एक नम्बर मिला है, जो उसे हर दो घण्टे में यह बताता था कि उसे आगे कहा जाना है। उसे हरियाणा के सोनीपत से जयपुर जाना बताया गया था। इसके बाद उसे नीमच जाने का बोला गया। इस तरह उसे एक स्थान पर पहुंचने के बाद आगे की लोकेशन बताई जाता था। पुलिस अब सेठ जी नाम वाले शख्स की तलाश कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE