BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, पिता.. <<     NEWS : गणेश जी के आध्यात्मिक स्वरूप से मिलता है.. <<     BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स.. <<     KHABAR : इब्राहिम शेरानी को भाजपा अल्पसंख्यक.. <<     BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<     KHABAR : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने किया ‘संघ.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ओंकारलाल माली, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में 32वें श्रीमद् भागवत ज्ञान.. <<     KHABAR : शुजालपुर में जन विश्वास शिविर, मंत्री.. <<     BIG NEWS : आपके नाम पर जारी फर्जी सिम बन सकता है.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 10, 2024, 12:43 pm
BIG NEWS : राजस्थान का बेगूं थाना और करीब 100 मीटर की दूरी, जब अचानक आई ठाय-ठाय की आवाज तो गूंज उठा इलाका, घटना की सूचना मिलते ही दौड़े आला अधिकारी, महिला कॉन्स्टेबल के सीने से पार हुई गोली, पढ़े दिनेश मेनारिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले में एक कॉन्स्टेबल ने महिला कॉन्स्टेबल को गोली मारकर खुद को भी शूट कर लिया। बेगूं थाने से महज 100 मीटर दूर किराए के मकान में सोमवार शाम 6.30 बजे यह घटना हुई। कॉन्स्टेबल डीएसपी अंजलि सिंह का गनमैन है। दोनों कॉन्स्टेबल प्रोबेशन पर है और एक ही मकान में अलग-अलग कमरों में किराए से रहते हैं। रोल कॉल के बाद सियाराम अपने कमरे में सर्विस पिस्टल लेकर बैठा था। जैसे ही पूनम उसके कमरे पर पहुंची, सियाराम ने उसके सीने में गोली मार दी और फिर खुद को भी शूट कर लिया। गोली चलने की आवाज सुनकर पुलिसकर्मी और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। दोनों को गंभीर हालत में बेगूं उप जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से दोनों को चित्तौड़गढ़ रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल में दोनों को आईसीयू में एडमिट करवाया गया था।

सूचना मिलते ही पहुंचे आला अधिकारी-
घटना की सूचना पर कलेक्टर आलोक रंजन और एसपी सुधीर चौधरी समेत आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे। हॉस्पिटल के सारे गेट बंद कर दिए गए हैं। दोनों कॉन्स्टेबलों की हालत गंभीर होने के कारण उदयपुर रेफर किया गया है।

महिला कॉन्स्टेबल के सीने के पार हुई गोली
बेगूं अस्पताल के डॉ वैभव सुराणा ने बताया कि महिला कॉन्स्टेबल के गोली बाईं तरफ सीने से पार हो गई। जबकि कॉन्स्टेबल सियाराम ने खुद की गर्दन के पास जबड़े पर गोली मारी।

प्रत्यक्षदर्शी महिला कॉन्स्टेबल हुई बेहोश
बताया गया कि घटना की प्रत्यक्षदर्शी महिला कॉन्स्टेबल दिव्या सिंह बेहोश हो गई। उसे बेगूं अस्पताल ले जाया गया। बताया गया कि दिव्या भी उसी मकान में किराए से रहती है। सियाराम और पूनम को गोली लगने से लहूलुहान हालत में दिव्या ने देखा तो वह बेहोश हो गई। घटना स्थल वाले मकान पर पुलिस तैनात की गई है। कॉन्स्टेबल सियाराम कोटा का रहने वाला है और महिला कॉन्स्टेबल पूनम दौसा जिले की बताई जा रही है।

एसपी बोले- दोनों में क्या विवाद था?, जानकारी जुटाई जा रही है
चित्तौड़गढ़ एसपी सुधीर चौधरी ने कहा- बेगूं में कॉन्स्टेबल ने महिला कॉन्स्टेबल को गोली मार दी है। दोनों को सीरियस हालत में चित्तौड़गढ़ लाया गया है। यहां इनका इलाज चल रहा है। दोनों में क्या विवाद था? इसके बारे में जानकारी ली जा रही है। पुलिस टीम मामले की जांच में लग गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE