नीमच। शहर के बघाना थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली एकता कॉलोनी में सोमवार रात रूपयों के लेन-देन को लेकर मारपीट की घटना हुई। इसकी शिकायत भी पुलिस तक पहुंची है।

बघाना थाना पुलिस के अनुसार एकता कॉलोनी की नेहा पति इमरान ने बताया कि मैंने तीन माह पूर्व इरशाद पिता अब्दुल सत्तार निवासी एकता कॉलोनी को 50 हजार रूपये उधार दिए थे, जिसकी स्टॉम्प पर लिखा पढ़ी भी करवाई गई थी। सोमवार शाम को संबंधितों ने उलटा मेरे व मेरे पति के खिलाफ रूपयों के लेन-देन को लेकर शिकायती आवेदन थाने में दिया। इसके बाद जब रात 11 बजे मैं व मेरा पति सास के घर जा रहे थे तो पुलिया के समीप इरशाद मिला और बोला की तुमसे कुछ बात करनी है वापस आओ तो मिलना। इसके बाद जब रात करीब 1 बजे वापस घर लौट रहे थे तो रास्ते में दुर्गा के घर सामने अनवर, इरशाद और जाकिर तीनों मिले और हमें देखकर गालियां देने लगे। इसके बाद हम दोनों पति-पत्नी से मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया। अरमान व बबीता ने बीच बचाव किया। पुलिस ने शिकायत के बाद तीनों आरोपियों के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है।
