मन्दसौर। शहर में सोमवार की शाम तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। नाहरगढ पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। नाहरगढ थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम डिगाव-कचनारा रोड़, खानुखेड़ा फंटे पर तेज रफ्तार कार क्रमांक एमपी 09 आरएन 0786 ने बाइक को टक्कर मार दी।

इस हादसे में बाइक सवार मोहन लाल धाकड़ निवासी नाहरगढ की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक नगर सुरक्षा समिति का सदस्य था और यातायात थाने पर ट्राफ़िक व्यवस्था में सहयोग करता था। शाम को मन्दसौर यातायात थाने से आपने गांव लौट रहा था इसी दौरान खानुखेड़ा फंटे पर तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। मृतक ने हेलमेट नही पहनी थी इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
