मंदसौर। भोपाल सर्किल की मनीषा शर्मा और अभिषेक ने गुरूवार को सम्पन्न अखिल भारतीय एसबीआई इंटर सर्किल बैडमिंटन टूर्नामेंट में दोहरी कामयाबी हासिल की। यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम पर खेले गए महिला एकल के फाइनल में मनीषा शर्मा ने चंडीगढ की दीक्षा सालगोर्ता को सीधे गेमों में 21-17, 21-10 से पराजित किया। मनीषा शर्मा ने टीम चैम्पियनशिप में भोपाल सर्किल को विजेता बनाने में भी अहम भूमिका निभाई। महिला टीम चौम्पियनशिप के फाइनल में भोपाल सर्किल ने बेंगलूरू सर्किल को आसानी से 2-0 0 से शिकस्त दी। मनीषा की यह लगातार तीसरी जीत है जिससे पहले 2022-23 में बेंगलुरु उसके बाद 2023- 24 में लखनऊ में भी महिला एकल की विजेता रही है साथ ही महिला युगल मिश्रित युगल की भी विजेता रही हे । महिला की इस उपलब्धि पर पूरे जिले को गर्व है मनीषा मंदसौर एसबीआई मेन ब्रांच में पदस्थ है, मनीषा की इस उपलब्धि पर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के संरक्षक विशाल गोयल, अध्यक्ष सुभाष भंडारी, उपाध्यक्ष घनश्याम भटवाल, बृजेश जादौन, सचिव नवीन जैन, सुनील वरुण, राघवेंद्र सिंह, संजय पालड़िया, डॉक्टर आशीष भट्ट, कुलदीप सिंह, प्रेमदेव पाटीदार, मनीष शेट्टी, भूपेंद्र जैन आदि ने शुभकामनाएं दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की ।