BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, पिता.. <<     NEWS : गणेश जी के आध्यात्मिक स्वरूप से मिलता है.. <<     BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स.. <<     KHABAR : इब्राहिम शेरानी को भाजपा अल्पसंख्यक.. <<     BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<     KHABAR : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने किया ‘संघ.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ओंकारलाल माली, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में 32वें श्रीमद् भागवत ज्ञान.. <<     KHABAR : शुजालपुर में जन विश्वास शिविर, मंत्री.. <<     BIG NEWS : आपके नाम पर जारी फर्जी सिम बन सकता है.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 11, 2024, 5:49 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की गंगरार थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जैसे ही खाकी ने की नाकाबंदी तो पहुंचा भीमराज, फिर जब अधिकारियों ने ली लोडिंग टेम्पो में बनी स्किम की तलाशी तो उड़ गए होश, बड़ी खेप बरामद, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की गंगरार थाना पुलिस द्वारा मंगलवार को नाकाबन्दी के दौरान अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा 98 किलो 660 ग्राम डोडाचूरा जब्त कर नया तालाब निवासी भीमराज बंजारा को गिरफ्तार किया हैं। लोडिंग टेम्पो के डाले में स्कीम बनी होकर ऊपर लोहे का कवर लगाकर डोडाचूरा छुपा रखा था।

जिले में अवैध मादक पदार्थ व वाछित अपराधियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिह व पुलिस उप अधीक्षक गंगरार प्रभुलाल कुमावत के सुपरविजन में श्यामराज सिह  पु.नि. कार्यवाहक थानाधिकारी थाना गंगरार मय जाप्ता हैडकानि. युवराजसिह, कानि. प्रदीप कुमार, तेजपालसिह, कुजीलाल, रामरतन व उपेन्द्रसिह द्वारा हाईवे रोड गंगरार टोल प्लाजा के पास नाकाबन्दी शुरू की।  

नाकाबन्दी के दौरान एक लोडिंग टेम्पो आता हुआ दिखाई दिया जो पुलिस जाब्ते को देख कर वापस मुड़कर  भागने लगा जिसे उक्त नाकाबन्दी मे लगाये गये जाब्ते द्वारा रोका गया। टेम्पो चालक द्वारा नाकाबन्दी देखकर भागने का प्रयास करने पर टेम्पो मे कोई अवैधानिक/संदिग्ध वस्तु होने की संम्भावना होने से लोडिंग टेम्पो को चौक किया गया तो टेम्पो के डाले में स्कीम बनी होकर ऊपर लोहे का कवर लगा हुआ पाया, जिसके अन्दर देखा तो अफीम डोडा चूरा होना पाया। जिस पर डोडा चूरा के सम्बन्ध मे पूछा तो कोई जबाव नही दे पाया जिस पर डोडा चूरा को निकाल कर वजन किया गया तो कुल 98 किलो 660 ग्राम अवैध डोडा चूरा पाया गया। जिसे जब्त कर अवैध डोडा चूरा को परिवहन करने वाला लोडिंग टेम्पो चालक चित्तौडगढ जिले के साडास थाना अन्तर्गत नया तालाब निवासी 24 वर्षीय भीमराज पुत्र मांगीलाल जाति बंजारा को मौके से अवैध डोडा चूरा परिवहन करने के आरोप मे गिरफतार किया गया। गिरफतारशुदा आरोपी से अवैध डोडा चूरा खरीद फरोख्त करने वालो के सम्बन्ध में अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE