BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, पिता.. <<     NEWS : गणेश जी के आध्यात्मिक स्वरूप से मिलता है.. <<     BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स.. <<     KHABAR : इब्राहिम शेरानी को भाजपा अल्पसंख्यक.. <<     BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<     KHABAR : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने किया ‘संघ.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ओंकारलाल माली, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में 32वें श्रीमद् भागवत ज्ञान.. <<     KHABAR : शुजालपुर में जन विश्वास शिविर, मंत्री.. <<     BIG NEWS : आपके नाम पर जारी फर्जी सिम बन सकता है.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 12, 2024, 5:05 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और अंतरराज्यीय डोडाचूरा तस्कर, जब ट्रक के केबिन में बनाई स्कीम और लगाया टॉप गैर तो एक्शन में आई खाकी, फिर जैसे ही नाकाबंदी कर ली वाहन की तलाशी तो उड़ गए होश, बड़ी खेप बरामद, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अवैध मादक पदार्थ की धरपकड एंव अवैध मादक पदार्थो की तस्करी पर रोकथाम हेतु चलाये गये अभियान के दौरान कार्यवाही हेतु अभिषेक आनंद पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर द्वारा निर्देश सभी थाना प्रभारीयो को दिये थे । गौतम सोलंकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर एंव नरेन्द्र सोलंकी अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग मल्हारगढ़ के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी मल्हारगढ निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पवार के कुशल नेतृत्व में दो तस्करो को अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के साथ पकडने मे मिली सफलता ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 12.12.2024 को विश्वसनीय मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए पिपलियामंडी तरफ से आती हुई ट्रक क्र HP-72-4649  को न्यु खालसा ढाबे के सामने सुठोद हाईवे रोड पर नाकाबंदी कर ट्रक को रुकवाकर ट्रक में बैठे चालक जसवंत सिंह पिता बलवंत सिंह जाट उम्र 24 वर्ष निवासी पटोली थाना महेतपुर जिला ऊना हिमाचल प्रदेश तथा दुसरे व्यक्ति का नाम पुछते राजेन्द्र सिंह पिता बापू सिंह बोराना जाति सौधिया राजपूत उम्र 35 साल निवासी तुरकिया थाना नारायणगढ जिला मंदसौर को गिरफ्तार किया जाकर आरोपीयो के कब्जे से कुल 85  किलोग्राम पीसा हुआ डोडाचुरा जब्त किया उक्त डोडाचुरा के बारे मे पुछते  आरोपी जसवन्त सिंह ने बताया की उक्त पीसा हुआ डोडाचूरा राजेन्द्र सिंह राजपुत के मल्हारगढ मे महु नीमच हाईवे पर स्थित जम्मू कठुआ सम्राट ढाबे पर काम करने वाले जगजीत सिंह, निर्मल सिंह, कुलदीपराज की मदद से ट्रक में राजेन्द्र सिंह द्वारा भरवाकर समय चुकाने तथा मुखबरी से बचने के लिये ट्रक को पिपलियामण्डी रेल्वे ब्रीज से वापस नीमच तरफ आना बताया। प्रकरण में जगजीत सिंह, निर्मल सिंह व कुलदीप राजपुत को भी सह आरोपी बनाया गया है। थाना हाजा पर उक्त आरोपीयो के विरुद्ध अपराध क्रमांक 301/2024 धारा 8/15.29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया । उक्त जप्त पीसा हुआ डोडाचुरा के स्त्रोत के संबंध मे पुछताछ की जा रही है ।

नाम गिरफ्तार आरोपी-
-  जसवंत सिंह पिता बलवंत सिंह जाट उम्र 24 वर्ष निवासी पटोली थाना महेतपुर जिला ऊना हिमाचल प्रदेश
-  राजेन्द्र सिंह पिता बापू सिंह बोराना जाति सौधिया राजपूत उम्र 35 साल निवासी तुरकिया थाना नारायणगढ

फरार आरोपी-
- जगजीत सिंह  पिता प्रितम सिंह राजपुत निवासी बसोली थाना बसोली जिला कठुआ जम्मु कश्मीर
- निर्मल पिता करनेल सिंह सिक्ख निवासी द बुर्जी गोल्डन जेट अमृतसर थाना सुल्तानपीठ पंजाब
-  कुलदीपराज पिता कुडाराम चमार निवासी दीनानगर जिला गुरदासपुर पंजाब

जप्तशुदा मश्रूका-
- 85 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ पीसा  हुआ डोडाचुरा किमती 255000/- रुपये
- एक अशोक लिलेंड कंपनी का ट्रक क्र HP-72-4649 किमत लगभग 3000000/- रुपये

सराहनीय कार्य- 
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पवार व पुलिस टीम थाना मल्हारगढ का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE