BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, पिता.. <<     NEWS : गणेश जी के आध्यात्मिक स्वरूप से मिलता है.. <<     BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स.. <<     KHABAR : इब्राहिम शेरानी को भाजपा अल्पसंख्यक.. <<     BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<     KHABAR : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने किया ‘संघ.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ओंकारलाल माली, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में 32वें श्रीमद् भागवत ज्ञान.. <<     KHABAR : शुजालपुर में जन विश्वास शिविर, मंत्री.. <<     BIG NEWS : आपके नाम पर जारी फर्जी सिम बन सकता है.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 13, 2024, 12:35 pm
BIG NEWS : तू रख..नहीं तू रख, कलयुगी बेटों ने की 88 साल की मां की हत्या, बुढ़ापे में नहीं करना चाहते थे सेवा, अंतिम संस्कार से पहले हुआ खुलासा, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। मां बाप बच्चों के लालन पोषण में जमीन आसमान एक कर देतें हैं, वहीं जब बच्चों की बारी आती है उनकी सेवा करने की तो वो मुंह मोड़ लेते हैं। एमपी के ग्वालियर से शर्मशार करने वाली मामला सामने आया है। जहां दो बेटों ने अपनी ही 88 साल की वृद्ध मां का गला घोट कर मौत के घाट उतार दिया। दोनों ही बेटे अपनी मां को अपने साथ रखना नहीं चाहते थे, उनकी सेवा करना नहीं चाहते थे। इसलिए दोनों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया।


दरअसल, ग्वालियर थाना क्षेत्र के राय कॉलोनी में रहने वाली 88 साल की वृद्ध महिला कमला कोष्ठा अपने दो बेटों डालचंद कोष्ठा और पप्पू उर्फ प्रेमनारायण कोष्ठा के साथ रहे रही थी। तभी 9 दिसंबर को उसकी अचानक मौत हो गई। जिसके बाद दोनों बेटे अपनी मां की नेचुरल मौत बता कर उसका अंतिम संस्कार करने के लिए जा रहे थे। लेकिन पड़ोसियों को कुछ शंका हुई, तो पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी।


जिसके बाद पुलिस अंतिम संस्कार होने से पहले ही मौके पर पहुंची गई और मर्ग कायम कर शव को अपनी निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों बेटों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की तो पता चला कि दोनों ही बेटे अपनी वृद्ध मां को अपने साथ रखना नहीं चाहते थे। उनकी सेवा करना नहीं चाहते थे और इसी बात को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। इसलिए दोनों भाइयों ने पहले शराब पी और शराब के नशे में मां की गला घोटकर हत्या कर घटना को अंजाम दिया है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी बेटे डालचंद कोष्ठा और पप्पू उर्फ प्रेमनारायण कोष्ठा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE