BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 13, 2024, 6:58 pm
KHABAR : नीमच के तैराकों की एक और छलांग, तैराकी के साथ रनिंग व शूटिंग में भी दिखाएंगे अपना दम, ईष्ट मित्रों व परिचितों ने दी शुभकामनाएं, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। नीमच स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब व नीमच नगर पालिका पूल के स्टार तैराको ने राष्ट्रीय स्तर पर नीमच को पहचान दी। तैराकी की इसी श्रृंखला के साथ अब तैराकी , लेज़र रन , रनिंग ,शूटिंग, फेंसिंग , व ऑप्टिकल जैसे साहसिक खेल मार्डन पेंटाथलान में भी दिखाएंगे अपना दम । वाटर स्पोर्ट्स मेंटर प्रभु मूलचंदानी एवं मोटिवेटर राकेश कोठारी ने बताया कि मॉडर्न पेंटाथलॉन एक अनूठा बहु-अनुशासनात्मक खेल है । जो मानसिक और शारीरिक चुनौतियों को मिलाकर सबसे पूर्ण खिलाड़ी की तलाश करता है। मॉडर्न पेंटाथलॉन खेल में लेजर रन, टेट्राथलॉन, बायथल, ट्रायथल  इवेंट किए जाते है । एवं लेज़र शूटिंग , स्विमिंग , रनिंग ,तलवारबाजी एवं  ऑप्टिकल रन जैसे साहसिक खेलो की श्रृंखला है जिसकी  नीमच के खिलाड़ी तैराकी के साथ साथ इस खेल की भी ज़ोरशोर से तैयारी कर रहे है । मध्यप्रदेश मॉडर्न पेंटाथलॉन  एसोसिएशन सचिव मि. सुनील भारती एवं सहसचिव मि. चंद्रशेखर अवस्थी ने नीमच जिला मॉडर्न पेंटाथलॉन  एसोसिएशन एवं स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यों  से मुलाकात कर उनके द्वारा किये जाने वाले कार्यो और खिलाड़ियों की तैयारी की दिल खोल कर प्रसंशा कर वाटर स्पोर्ट्स एवम मॉडर्न पेंटाथलॉन  गेम्स में भविष्य सुनहरा बताया तथा गेम्स की बारीकियों से अवगत कराया । मि. सुनील भारती ने बताया मॉडर्न पेंटाथलॉन भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) एवं UIPM का सदस्य है । मध्यप्रदेश मार्डन पेंटाथलान एवं  नीमच के खिलाड़ी नेशनल गेम्स ( जिसे मिनी ओलम्पिक खेलों के नाम से जाना जाता है ) की तैयारी में दिन रात एक कर रहे है । जो कि ओलम्पिक की तरह ही चार साल में एक बार होता है । जिला  पेंटाथलान सेक्रेटरी डॉ मनीष चमड़िया व जॉइंट सेक्रेटरी मयंक कटारिया ने बताया कि वाटर स्पोर्ट्स और साहसिक खेलो में नीमच की शुरुवात ऐतिहासिक कदम है एवं जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं व जल्द ही उसका रिजल्ट भी देखने को  मिलेगा ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE