BREAKING NEWS
KHABAR : अंबेडकर मार्ग पर नपा ने हटाया दुकानों के.. <<     ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान में गरोठ.. <<     VIDEO NEWS:जंतर-मंतर का आंदोलन समाप्त,मांगों पर बनी.. <<     KHABAR : नीमच में पर्यटन विकास को नई गति देने की.. <<     BIG BREAKING : कॉकरोच जनता पार्टी बोली- आंदोलन खत्म,.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 173 ग्राम एमडी.. <<     KHABAR : फर्जी मेडिकल दस्तावेज बनाकर अंतरिम जमानत.. <<     पिपलियामंडी में सिस्टम फेल, जनता पास,खूनी.. <<     NEWS : एसपी धर्मेंद्र सिंह की पहल, जिलेभर के.. <<     NEWS : चार साल से फरार एनडीपीएस का वांछित आरोपी.. <<     "नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस का महाअभियान, जावरा.. <<     BIG NEWS : मैदान में गूंजेगा नशामुक्ति का संदेश,.. <<     KHABAR : गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के.. <<     जर्जर सिद्धेश्वर रोड को लेकर सड़क पर उतरे.. <<     पिपलियामंडी के डेफोडिल्स स्मार्ट स्कूल में.. <<     KHABAR : गरोठ के पावटी में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का.. <<     शाजापुर में NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : ड्रिप लगी, फिर भी दवा लेने पहुंचे मरीज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 15, 2024, 10:54 am
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की भादसौडा थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब तस्करों ने लगाया टॉप गैर तो एक्शन में आई खाकी, फिर आरोपियों को दिखी पुलिस की घेराबंदी तो दौड़ाया वाहन, जैसे ही खाकी ने पीछा कर ली तलाशी तो उड़ गए होश, बउ़ी मात्रा में अफीम बरामद, हत्थे चढ़े प्रहलाद और प्रभुलाल, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध भादसोड़ा थाना पुलिस व जिला विशेष शाखा टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक कार से 05 किलो 370 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कार्यवाही करने के जिला पुलिस व डीएसटी टीम को निर्देश दिए गए। इसी क्रम में जिला विशेष शाखा टीम द्वारा दी गई सूचना अनुसार एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी भदेसर अनिल शर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस थाना भादसौडा द्वारा गस्त के दौरान भादसौडा चौराया पर आयी संदिग्ध स्वीफट कार को रूकवाने का प्रयास करने पर कार के चालक द्वारा गाडी को नही रोक भादसौड़ा चौराया से शनिमहाराज रोड भादसोड़ा थाने की तरफ भगा कर गया। जिसका भादसौडा पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुये पिछा किया। उक्त संदिग्ध कार का चालक व उसका साथी कार को भगाकर पुलिस थाना भादसौडा से 100 मीटर की दूरी पर गाडी को रोड साईड में झाडियो मे खड़ी कर भागने का प्रयास करने लगे, तभी पुलिस जाब्ता द्वारा घेरा देकर डिटेन किया। उक्त कार व उसके चालक व साथी के पास कोई अवैध मादक पदार्थ होने का संदेह होने से थानाधिकारी शम्भुपुरा ठाकराराम उप निरीक्षक ने मौके पर पहुंच कार की तलाशी ली गई तो कार की डिग्गी के अन्दर स्टेपनी रखने की जगह पर एक बैग में छुपाकर रखी अफीम मिली जिसका मौके पर वजन किया तो अफीम का वजन 05 किलो 370 ग्राम हुआ।  उक्त अफीम व कार को जब्त कर  कार चालक प्रहलाद पुत्र भैरूलाल जाट उम्र 26 साल निवासी बागुण्ड थाना भादसोडा जिला चितौडगढ व प्रभुलाल पुत्र रामेश्वर लाल जाट उम्र 27 साल निवासी गुढा थाना भादसोडा जिला चितौडगढ को गिरफतार किये गये। 

टीम सदस्य-
हैडकानि. नारायण लाल, सुरेन्द्र सिह, कानि. प्रकाश, सुशील व विरेन्द्र सिंह।

विशेष योगदान-  
जिला विशेष शाखा के हैडकानि.  मुस्ताक,   साईबर सैल के राजकुमार, कानि. रमेश व रोशन जिला विशेष शाखा चितौडगढ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE