BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, पिता.. <<     NEWS : गणेश जी के आध्यात्मिक स्वरूप से मिलता है.. <<     BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स.. <<     KHABAR : इब्राहिम शेरानी को भाजपा अल्पसंख्यक.. <<     BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<     KHABAR : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने किया ‘संघ.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ओंकारलाल माली, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में 32वें श्रीमद् भागवत ज्ञान.. <<     KHABAR : शुजालपुर में जन विश्वास शिविर, मंत्री.. <<     BIG NEWS : आपके नाम पर जारी फर्जी सिम बन सकता है.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 16, 2024, 11:19 am
BIG NEWS :चित्तौड़गढ़ की शंभुपूरा थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब खाकी ने की पिकअप वाहन की घेराबंदी तो चालक ने उठाया अंधेरे का फायदा, फिर जैसे ही अधिकारियों ने पीछा कर ली तलाशी तो माजरा देख उड़ गए होश, भारी मात्रा में हो रही थी तस्करी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। शंभूपुरा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए एक बोलरो पिकअप से 27 कट्टों में भरा 473 किलो 250 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कार्यवाही करने के समस्त थानाधिकारियों को निर्देश दिए गए। इसी क्रम में एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी भदेसर अनिल शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी शंभूपुरा ठाकरा राम उ.नि. थाने के जाप्ता एएसआई रघुवीर सिंह, कानि. मुकेश, कमलेश, दिनेश, प्रकाश व देवकिशन के साथ लोकल एवं स्पेशल एक्ट की कार्यवाही व थाना क्षेत्र में गश्त करते हुए बिलोदा चौराहा सरहद सेमलिया पहुंचे। जहां एक बोलेरो पिकअप को रूकवाने का ईशारा किया मगर उक्त वाहन बोलरो पिकअप के चालक व चालक के पास वाली सीट पर बैठा व्यक्ति अपने वाहन बोलरो पिकअप को 200 मीटर पहले ही रोड पर छोड कर अन्धेरे में खेतों में भाग गये। पुलिस द्वारा काफी तलाश की मगर रात के अन्धेरे में उक्त वाहन बोलरो पिकअप के चालक व उसके साथी का कोई पता नहीं चला।

थानाधिकारी ठाकरा राम व पुलिस जाप्ता ने पिकअप की तलाशी ली तो उक्त बोलरो पिकअप में पिछे की बॉडी में रखे हुए कुल 27 कट्टों के अन्दर अवैध अफीम डोडा चुरा भरा हुआ मिला। जिसका कुल वजन 473 किलो 250 ग्राम अवैध अफीम डोडा चुरा हुआ। उक्त अवैध अफीम डोडा चुरा व तस्करी में प्रयुक्त बिना नम्बर बोलरो पिकअप को जब्त कर थाना शम्भुपूरा पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE