मंदसौर। पुलिस अधीक्षक जिला मंदसौर अभिषेक आनन्द द्वारा मध्यप्रदेश शासन की गौवंश तस्करों एवं अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम के तहत गौवंश तस्करों व अवैध हथियारों पर नकेल कसने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी एवं नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर सतनाम सिंह के मार्गदर्शन मे मन्दसौर अनुभाग के तीनों थानो थाना वायडी नगर प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह मंगोलिया थाना वायडी नगर, थाना शहर कोतवाली पुष्पेन्द्र सिह राठौड, थाना नई आबादी प्रभारी वरुण तिवारी के कुशल नेतृत्व में तीनों थानों की टीम गठित कर ग्राम मुल्तानपुरा में गौवंश की अवैध तस्करी करने वालों तस्करों एवं लिस्टेड गुण्डे बदमाशों के घर दबिश की कार्यवाही की गई। सर्चिंग के दौरान पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से 02 तलवार एवं धारदार छुर्रे जप्त कर आरोपीगणों के विरुध्द आर्मस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबध्द किया गया।
